Odisha: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की कार पर फेंके गए अंडे

Odisha ओडिशा में युवा कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि किसानों की हत्या करने वाले गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के दौरे का हर जगह विरोध किया जाएगा। गृह राज्यमंत्री जहां-जहां जाएंगे वहां उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 08:30 PM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 08:30 PM (IST)
Odisha: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की कार पर फेंके गए अंडे
ओडिशा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा। फाइल फोटो

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा दौरे पर आए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की कार पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रविवार को अंडे फेंककर विरोध जताया। युवा कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि किसानों की हत्या करने वाले गृह राज्यमंत्री के दौरे का हर जगह विरोध किया जाएगा। गृह राज्यमंत्री जहां-जहां जाएंगे, वहां उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। रविवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा का काफिला जैसे ही बीजू पटनायक हवाई अड्डे से बाहर निकला, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर अंडे फेंकने शुरू कर दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो कांग्रेसी मंत्री की कार पर अंडे फेंक रहे थे और उनका एक साथी घटना का वीडियो बना रहा था।

कांग्रेस ने मंत्री को काले झंडे दिखा कर विरोध जताया
वहीं, कुछ युवक गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के पोस्टर पर कालिख पोत कर विरोध जताते नजर आए। कुछ कांग्रेसी युवकों ने मंत्री को काले झंडे दिखा कर विरोध जताया। युवा कांग्रेस की तरफ से मंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। वैसे पुलिस ने काला झंडा दिखा रहे युवाओं को हिरासत में लिया है। इधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा का पुत्र आरोपित है। बावजूद इसके केंद्र सरकार मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। यही वजह है कि कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध में काले झंडे दिखा कर विरोध कर रहे हैं।

गौरतलब है कि एसआइटी ने गत दिनों तिकुनिया कांड में आरोपित सभासद सुमित जायसवाल, सत्यम त्रिपाठी समेत चार आरोपितों का सामना उनके काफिले में शामिल बताए जा रहे मोहित त्रिवेदी, रिंकू राणा और एक अन्य आरोपित से कराया था। इस तरह से एसआइटी पूरे घटनाक्रम का हर पहलू खंगालने की कवायद में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक, घटना वाले दिन सभासद सुमित अपने कुछ अन्य साथियों के साथ थार जीप में सवार था, जबकि मोहित त्रिवेदी, रिंकू और धर्मेद्र काफिले में सबसे पीछे चल रही स्कार्पियो में सवार थे। तमाम सवाल इन सातों आरोपितों से किए गए और उनके जवाबों के आधार पर अब तफ्तीश में साक्ष्यों की बुनियाद तैयार की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी