Jan Ashirwad Yatra: भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा पर ओडिशा पहुंचे केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व अश्विनी वैष्णव, जानें पूरा कार्यक्रम

Jan Ashirwad Yatra केन्द्रीय मंत्री शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के लिए ओडिशा पहुंच चुके हैं। दोनों मंत्री ओडिशा में 419 किमी. यात्रा करने के साथ ही 115 जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 12:59 PM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 12:59 PM (IST)
Jan Ashirwad Yatra: भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा पर ओडिशा पहुंचे केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व अश्विनी वैष्णव, जानें पूरा कार्यक्रम
ओडिशा दौरे पर पहुंचे शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर गुरुवार को ओडिशा दौरे पर पहुंचे हैं दो केन्द्रीय मंत्री, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का भुवनेश्वर एयरपोर्ट से लेकर पुरी तक जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया गया। भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता पहले से ही उपस्थित थे। भाजपा नेताओं ने दोनों केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया। वहीं पिपिली में पारंपरिक तरीके से पार्टी कार्यकर्ता एवं लोगों द्वारा दोनों केन्द्र मंत्रियों का अभिनंदन किया गया। लोगों से मिल रहे प्यार और स्नेह के लिए केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आभार प्रकट किया। दोनों केन्द्रीय मंत्री अपने ओडिशा दौरे के दौरान केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम को लेकर विभिन्न जिलों को घूमकर जनता को अवगत कराएंगे। पुरी में महाप्रभु का दर्शन करने के बाद दोनों केन्द्रीय मत्रियों का भुवनेश्वर लौटने का कार्यक्रम है।

केन्द्रीय मंत्रियों का ओडिशा दौरे का कार्यक्रम

जानकारी के मुताबिक गुरुवार से आगामी 22 अगस्त तक दोनों केन्द्रीय मंत्रियों का ओडिशा दौरे का कार्यक्रम पहले से निर्धारित है। केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का कटक एवं खुर्दा जिले में विभिन्न कार्यक्रम है। वहीं शाम के समय ट्रेन के जरिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रायगड़ा के दौरे पर जाएंगे। 20 अगस्त को कोरापुट में रूकेंगे। 21 अगस्त को जयपुर में उनका कार्यक्रम है। नवरंगपुर, केसिंगा, टिटिलागड़, कंटाबांजी, पाटणागड़ होते हुए वह बलांगीर जाएंगे। 22 अगस्त को रेल मंत्री बलांगीर दौरे पर रहेंगे।

142 दिन तक चलेगी जन आशीर्वाद यात्रा

 मिली जानकारी के मुताबिक दोनों मंत्री ओडिशा में 419 किमी. यात्रा करने के साथ ही 115 जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। 7 जिले के 6 लोकसभा चुनाव क्षेत्र में दोनों केन्द्र मंत्री दौरा करेंगे। भाजपा के इस जन आशीर्वाद यात्रा में केन्द्र सरकार के 31 मंत्री शामिल हुए हैं। कुल 142 दिन तक यह जन आशीर्वाद यात्रा चलेगी।

chat bot
आपका साथी