संगठन, सेवा, संघर्ष को आधार बना आगे बढ़ने की रणनीति तैयार की जाए: धर्मेन्द्र प्रधान

राज्य भाजपा पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक को केन्द्र मंत्री ने किया संबोधित केन्द्र की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने का आह्वान बैठक में पार्टी की अगले 6 महीने की तैयार हुई रणनीति।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 07:48 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 07:48 AM (IST)
संगठन, सेवा, संघर्ष को आधार बना आगे बढ़ने की रणनीति तैयार की जाए: धर्मेन्द्र प्रधान
संगठन, सेवा, संघर्ष को आधार बना आगे बढ़ने की रणनीति तैयार की जाए: धर्मेन्द्र प्रधान

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजनीति में सेवा को महत्व दिया जा रहा है। पार्टी संगठन का कार्य केवल चुनाव जीतकर सत्ता हासिल करना नहीं बल्कि समाज की सेवा करना संगठन का मुख्य दायित्व होना चाहिए। संगठन, सेवा, संघर्ष को आधार कर आगे बढ़ने की रणनीति तैयार करने का गुरुमंत्र केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने प्रदेश के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को दिया है। 

राज्य भाजपा अध्यक्ष समीर महांती की अध्यक्षता में नए तौर पर दायित्व ग्रहण करने वाले राज्य भाजपा पदाधिकारियों की वर्चुअल फ्लेटफार्म के तहत पहली बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने पर वरिष्ठ नेताओं ने मंथन किया और साथ ही अगले 6 महीने के लिए राजनीतिक खाका तैयार किया गया है। इस बैठक को सम्बोधित करते हुए केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा है कि देश में पिछले साढ़े तीन महीने से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि सम्पन्न नेतृत्व एवं गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प व क्रियान्वयन के कारण भारत सरकार देश के नागरिकों के लिए विभिन्न योजनाओं को सफलता के साथ संचालन कर रही है। 

कोरोना महामारी के समय पार्टी की तरफ से गरीबों को पका हुआ खाद्य एवं सूखा खाद्य प्रदान करने के साथ रक्तदान शिविर आयोजित करने जैसे अनेकों सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रधानमंत्री ने पूर्वी भारत के विकास को प्राथमिकता दी है और ओडिशा को इस विकास की प्रयोगशाला बनाने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री के विभिन्न योजनाओं का लाभ ओडिशा को मिला है। इस बात को लोगों तक पहुंचाने का दायित्व पार्टी को लेना होगा। इसके अलावा ओडिआ लोगों के हक के लिए लड़ने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं को प्रधान ने आह्वान किया है।

कोरोना महामारी के बावजूद इस वर्ष रथयात्रा की सभी रीति नीति शांति पूर्वक सम्पन्न होने से प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, सुप्रीमकोर्ट के साथ गोवर्द्धन मठ के शंकराचार्य, गजपति महाराज, पुरी के लोगों, छत्तीसानिजोग, सेवायत तथा मंदिर के प्रशासन को केन्द्र मंत्री प्रताप षडंगी के साथ केन्द्र मंत्री प्रधान एवं अन्य नेताओं ने इस अवसर पर धन्यवाद दिया है। भाजपा के राज्य अध्यक्ष समीर महांती ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता टीम वर्क बनाकर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए केन्द्र की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम करें। पूरे ओडिशा को विकास में शामिल करने एवं राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए संगठन का लक्ष्य होना जरूरी है। इस अवसर पर भाजपा के अन्य तमाम नेताओं ने अपने अपने विचार रखे और भाजपा को प्रदेश में मजबूत करने के साथ केन्द्र की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने का अपने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। 

इस वर्चुअल बैठक में भाजपा के राज्य प्रभारी अरुण सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव वी.एल.संतोष के साथ सचिव सौदान सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैजयंत पंडा, राष्ट्रीय सचिव सुरेश पुजारी, पूर्व मंत्री व सांसद जुएल ओराम, पूर्व अध्यक्ष बसंत पंडा, विधायक दल के नेता प्रदीप्त नायक के साथ तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी