..आखिर कब तक होते रहेंगे महानदी पुल जैसे हादसे

कटक-जगतपुर मार्ग स्थित महानदी पुल पर बस दुर्घटना के बाद अब सड़क सुरक्षा पर मंथन हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Nov 2018 04:42 PM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 04:42 PM (IST)
..आखिर कब तक होते रहेंगे महानदी पुल जैसे हादसे
..आखिर कब तक होते रहेंगे महानदी पुल जैसे हादसे

संसू, भुवनेश्वर : कटक-जगतपुर मार्ग स्थित महानदी पुल पर बस दुर्घटना के बाद अब सड़क सुरक्षा पर मंथन हो रहा है। सड़कों पर घूमने वाले लावारिस जानवरों के नियंत्रण को लेकर ¨चता जताई जा रही है। राजधानी भुवनेश्वर के कई मुख्य मार्गो पर गोवंश का राज रहता है। खासकर नंदनकानन मार्ग एवं सामंतरापुरा इलाके में गाय-बैल, सांड, कुत्ते, भैंस आदि अक्सर घूमते नजर आ जाते हैं। इन जानवरों को खुला छोड़ दिया जाना वाहन दुर्घटना का प्रमुख कारण बनता है। अब महानदी पुल दुर्घटना के बाद फिर से लावारिस जानवरों के नियंत्रण का मुद्दा गरमाने लगा है। आम लोगों की प्रतिक्रिया है कि सड़क पर पालतू गाय छोड़ने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। सुत्रों के अनुसार, भुवनेश्वर में बीएमसी और कटक में सीएमसी लावारिस घूमते जानवरों पर कार्रवाई करने में असफल रही है। जब कभी कोई दुर्घटना होती है तो एक दो दिन इन्हें पकड़ने का अभियान चलाया जाता है। बाद में सब कुछ पूर्ववत चलता रहता है। लोगों में लावारिस पशुओं के सड़क पर घूमने को लेकर रोष है मगर इसके निदान के लिए सरकारी एजेंसिया अपने उत्तरदायित्व निभा नहीं रही हैं जिससे दुर्घटनाएं जारी हैं।

chat bot
आपका साथी