Coronavirus Odisha Update: दिन प्रतिदिन बेकाबू होता जा रहा है कोरोना, ओडिशा में 573 नए मामलों की पुष्टि

Odisha Coronavirus News Updateओडिशा में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 3 लाख 43 हजार 268 तक पहुंच चुकी है। बीते 24 घंटों में यहां कोरोना संक्रमण के 573 नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं देश में कोरोना का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच चुका है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 03:00 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 03:04 PM (IST)
Coronavirus Odisha Update: दिन प्रतिदिन बेकाबू होता जा रहा है कोरोना, ओडिशा में  573 नए मामलों की पुष्टि
ओडिशा में 573 नए मामलों की पुष्टि

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। दिन प्रतिदिन बेकाबू होती जा रही महामारी नए रिकार्ड भी बना रही है। पूरे देश में आज जहां संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख को पार कर गई है तो वहीं ओड़िशा में संक्रमित मरीजों की संख्या 500 को पार कर गई है। पिछले तीन दिन से 500 के आस-पास रहने वाली मरीजों की संख्या आज 573 तक पहुंच गई है। 

 राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज खुर्दा जिले में सर्वाधिक 96 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि इसके अलावा सुन्दरगड़ जिले से 80, नुआपड़ा जिले से 60, बरगड़ जिले से 43, झारसुगुड़ा जिले से 39, अनुगुल जिले से 32, कटक जिले से 28, कालाहांडी जिले से 24 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा स्टेटपुल मे 22 लोग तथा सम्बलपुर जिले से 21, बलांगीर जिले से 20, पुरी जिले से 16, रायगड़ा जिले से 16, जाजपुर जिले से 13, मयूरभंज जिले से 13, बालेश्वर जिले से 11, गंजाम जिले से 8, केन्दुझर जिले से 8, भद्रक जिले से 3, गजपति जिले से 3, कोरापुट जिले से 3, सोनपुर जिले से 2 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

इसके अलावा देवगड़ जिले से 1, कंधमाल जिले से 1, कंधमाल जिले से 1, नयागड़ जिले से 1 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3 लाख 43 हजार 268 तक पहुंच गई है। 3 लाख 37 हजार 935 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। 3 हजार 358 सक्रिय मामले हैं, जिनका विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ओड़िशा के इन 10 जिलों में लगा Night Curfew: बरतें सावधानी, वरना बढ़ सकती है मुसीबत

chat bot
आपका साथी