Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में 2 लाख के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 4208 नए मरीज; 15 की मौत
Odisha Coronavirus News Update ओडिशा में शुक्रवार को 4208 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 1 हजार 96 तक पहुंच चुका है। खुर्दा जिले से सर्वाधिक मामले सामने आ रहे हैं।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में शुक्रवार को 4208 नए कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान होने के साथ ही 15 संक्रमितों की कोरोना से मौत हुई है। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दो लाख के पार पहुंच गई है। नए संक्रमित मरीजों में 2462 लोग क्वारंटाइन सेंटर से हैं जबकि 1746 स्थानीय लोग संक्रमित पाए गए हैं।
खुर्दा में सर्वाधिक 725 नए मामले
राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हर दिन की तरह आज भी खुर्दा जिले से सर्वाधिक 725 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा अनुगुल जिले से 194, बालेश्वर जिले से 118, बरगड़ जिले से 114, भद्रक जिले से 48, बलांगीर जिले से 76, बौद्ध जिले से 29, कटक जिले से 465, देवगड़ जिले से 20, ढेंकानाल जिले से 68, गजपति जिले से 13, गंजाम जिले से 63, जगतसिंहपुर जिले से 181, जाजपुर जिले से 237, झारसुगुड़ा जिले से 81, कालाहांडी जिले से 116, कंधमाल जिले से 102, केन्द्रापड़ा जिले से 110, केन्दुझर जिले से 82, कोरापुट जिले से 72, मालकानगिरी जिले से 61, मयूरभंज जिले से 154, नवरंगपुर जिले से 131, नयागड़ जिले से 52, नुआपड़ा जिले से 175, पुरी जिले से 199, रायगड़ा जिले से 61, सम्बलपुर जिले से 131, सोनपुर जिले से 26, सुन्दरगड़ जिले से 80 लोग संक्रमित पाए गए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 30 लाख 9 हजार 183 लोगों का कोविड टेस्ट हुआ है। इसमें से 2 लाख 1 हजार 96 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
अब तक 767 लोगों की गयी जान
राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना से आज 15 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 767 तक पहुंच गई है। आज जिन 15 लोगों की कोरोना से मौत हुई है, उसमें खुर्दा जिले से सर्वाधिक 4 मरीज हैं जबकि पुरी जिले से 3, मयूरभंज जिले से 2, रायगड़ा जिले से 1, केन्द्रापड़ा जिले से 1, कंधमाल जिले से 1, कटक जिले से 1, बलांगीर जिले से 1, अनुगुल जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है।