Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में तेजी से फैल रहा है कोरोना संक्रमण, 1337 नए मरीजों की हुई पहचान

Odisha Coronavirus LIVE News Update ओडिशा में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं बुधवार को 1337 नए मरीज की पहचान हुई और नौ संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 12:26 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 12:29 PM (IST)
Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में तेजी से फैल रहा है कोरोना संक्रमण, 1337 नए मरीजों की हुई पहचान
Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में तेजी से फैल रहा है कोरोना संक्रमण, 1337 नए मरीजों की हुई पहचान

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में बुधवार को 28 जिले से 1337 नए कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई है जबकि प्रदेश में 9 लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है। नए संक्रमित मरीजों में 815 क्वारंटाइन सेंटर से हैं जबकि 522 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। यह जानकारी राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से दी गई है। नए संक्रमित मरीजों में से सर्वाधिक 201 गंजाम जिले से हैं। 

राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नए संक्रमित मरीजों में अनुगुल जिले से 4, बालेश्वर जिले से 31, बरगड़ जिले से 14, भद्रक जिले से 22, बलांगीर जिले से 11, बौद्ध जिले से 1, कटक जिले से 168, ढेंकानाल जिले से 5, गजपति जिले से 75, गंजाम जिले से 201, जगतसिंहपुर जिले से 21, जाजपुर जिले से 24, झारसुगुड़ा जिले से 10, कालाहांडी जिले से 13, कंधमाल जिले से 20, केन्द्रापड़ा जिले से 37, केन्दुझर जिले से 80, खुर्दा जिले से 196, कोरापुट जिले से 31, मालकानगिरी जिले से 38, मयूरभंज जिले से 15, नवरंगपुर जिले से 7, नयागड़ जिले से 60, पुरी जिले से 73, रायगड़ा जिले से 22, सम्बलपुर जिले से 72, सोनपुर जिले से 3, सुन्दरगड़ जिले से 83 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 

राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना से आज पुन: 9 लोगों की मौत हुई है और कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 225 तक पहुंच गई है। 9 मृतकों में गंजाम जिले से 5, गजपति जिले से 1, केन्दुझर जिले से 1, खुर्दा जिले से 1 एवं सुन्दरगड़ जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है। गंजाम जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 117 तक पहुंच गई है। इसके अलावा गजपति जिले में 14, खुर्दा जिले में 31, सुन्दरगड़ जिले में 11 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हुई है। 

गौरतलब है कि वर्तमान समय तक 5,85,505 लोगों का कोविड टेस्ट हुआ है जिसमें से 39018 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, 14267 लोगों का विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। 24482 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि अब तक प्रदेश में 225 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 44 संक्रमित मरीज की मौत कोरोना से नहीं बल्कि अन्य बीमारी से हुई है।

chat bot
आपका साथी