Coronavirus Odisha Update: ओड़िशा में कोरोना ने लगाई लम्बी छलांग, 29 जिले से मिले 791 नए मामले; एक की मौत

Odisha Coronavirus News Update ओडिशा में कोरोना के 791 नए मामले सामने आये और एक संक्रमित की मौत दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक 3 लाख 44 हजार 647 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 3 लाख 38 हजार 416 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 02:34 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 02:34 PM (IST)
Coronavirus Odisha Update: ओड़िशा में कोरोना ने लगाई लम्बी छलांग, 29 जिले से मिले 791 नए मामले; एक की मौत
प्रदेश में आज एक दिन में रिकार्ड 791 नए मामले सामने आए हैं

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओड़िशा में कोरोना ने आज लम्बी छलांग लगाई है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 500 के आंकड़े तक सीमित था मगर आज अचनाक यह आंकड़ा 800 के करीब पहुंच गया है। प्रदेश में आज एक दिन में रिकार्ड 791 नए मामले सामने आए हैं और एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। मृतक मरीज पुरी जिले का 28 वर्षीय युवक है जो कि पहले से मधुमेह बीमारी से भी पीड़ित था। 

राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 791 नए मरीज प्रदेश के 29 जिले एवं स्टेटपुल से हैं। इसमें से 459 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 332 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। सुन्दरगड़ जिले से सर्वाधिक 147 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि खुर्दा जिले से 118 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बरगड़ से 48, कटक से 46, सम्बलपुर से 45, पुरी से 43 लोग पाजिटिव पाए गए हैं। केन्दुझर जिले से 39, कालाहांडी जिले से 38, झारसुगुड़ा जिले से 31, नुआपड़ा जिले से 31 तथा स्टेट पुल में 27 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा अनुगुल जिले से 17, बालेश्वर जिले से 6, भद्रक जिले से 10, बलांगीर जिले से 14, बौद्ध जिले से 2, देवगड़ जिले से 1, ढेंकानाल जिले से 3, गंजाम जिले से 9, जगतसिंहपुर जिले से 9, जाजपुर जिले से 16, कंधमाल जिले से 4, केन्द्रापड़ा जिले से 1, कोरापुट जिले से 9, मालकानगिरी जिले से 2, मयूरभंज जिले से 24, नवरंगपुर जिले से 23, नयागड़ जिले से 7, रायगड़ा जिले से 14, सोनपुर जिले से 7 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

 गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 3 लाख 44 हजार 647 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 3 लाख 38 हजार 416 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। राज्य में 4255 सक्रिय मामले हैं जिनका विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी