Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 3806 नए मामले, 37 संक्रमितों की मौत

Odisha Coronavirus News Update ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3806 नए मामले सामने आए हैं और 37 लोगों की मौत दर्ज की गई है। नए संक्रमित 3806 मरीजों में से खुर्दा जिले से सर्वाधिक मरीज हैं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 11:42 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:42 AM (IST)
Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 3806 नए मामले, 37 संक्रमितों की मौत
ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3806 नए मामले

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3806 नए मामले सामने आए हैं जबकि 37 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में से 2172 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 1634 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं।

राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नए संक्रमित 3806 मरीजों में से खुर्दा जिले से सर्वाधिक 617, कटक जिले से 393, जाजपुर जिले से 346, बालेश्वर जिले से 220 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा अनुगुल जिले से 175, बरगड़ जिले से 58, भद्रक जिले से 158, बलांगीर जिले से 28, बौद्ध जिले से 35, देवगड़ जिले से 30, ढेंकानाल जिले से 43, गजपति जिले से 45, गंजाम जिले से 36, जगतसिंहपुर जिले से 130, झारसुगुड़ा जिले से 19, कालाहांडी जिले से 43, कंधमाल जिले से 34, केन्द्रापड़ा जिले से 145, केन्दुझर जिले से 81, कोरापुट जिले से 77, मालकानगिरी जिले से 75, मयूरभंज जिले से 159, नवरंगपुर जिले से 88, नयागड़ जिले से 134, नुआपड़ा जिले से 31, पुरी जिले से 200, रायगड़ा जिले से 111, सम्बलपुर जिले से 45, सोनपुर जिले से 36, सुन्दरगड़ जिले से 119 तथा स्टेटपुल में 95 लोग संक्रमित हुए हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक खुर्दा जिले से आज सर्वाधिक 5 लोगों की मौत हुई है जबकि कटक जिले से 4, कालाहांडी जिले से 4,बरगड़ जिले से 3, झारसुगुड़ा जिले से 3, पुरी जिले से 3, सुन्दरगड़ जिले से 3 तथा बलांगीर जिले से 2, देवगड़ जिले से 2, केन्द्रापड़ा जिले से 2, रायगड़ा जिले से 2 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा है। उसी तरह से गजपति जिले से 1, मयूरभंज जिले से 1, सम्बलपुर जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है। इसी के साथ खुर्दा जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 559, कटक जिले में 228, कालाहांडी जिले से 163, बरगड़ जिले में 85, झारसुगुड़ा जिले में 102, पुरी जिले में 190, सुन्दरगड़ जिले में 322, बलांगीर जिले में 76, देवगड़ जिले में 31, केन्द्रापड़ा जिले में 69, रायगडा जिले में 138, गजपति जिले में 69, मयूरभंज जिले में 112 तथा सम्बलपुर जिले में 102 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है।

गौरतलब है कि प्रदेश में 3806 नए मामले के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संया 8 लाख 70 हजार 498 तक पहुंच गई है। इनमें से 8 लाख 23 हजार 599 लोग स्वस्थ हुए हैं। 43 हजार 338 सक्रिय मामले हैं। आज 37 मृत्यु के साथ कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 3508 तक पहुंच गई है।

chat bot
आपका साथी