Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 3650 नए मामले, 44 लोगों की मौत

Odisha Coronavirus News Update ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3650 मामलों की पुष्टि हुई है और 44 लोगों की मौत दर्ज की गई है। सर्वाधिक 604 खुर्दा जिले से सामने आये हैं वहीं कटक में 485 नए मरीज पॉजिटिव पाये गए हैं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 02:15 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 02:15 PM (IST)
Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 3650 नए मामले, 44 लोगों की मौत
ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 3650 नए मामले

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 3650 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 2098 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 1552 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज 3650 लोग संक्रमित मिले हैं।

इसमें खुर्दा जिले से सर्वाधिक 604, कटक जिले से 485, जाजपुर जिले से 332,बालेश्वर जिले से 278, भद्रक जिले से 170, मयूरभंज जिले से 145, जगतसिंहपुर जिले से 138, नयागड़ जिले से 122, अनुगुल जिले से 112, ढेंकानाल जिले से 110, सुन्दरगड़ जिले से 106, केन्द्रापड़ा जिले से 106, कोरापुट जिले से 104 लोग संकमित पाए गए हैं। इसके अलावा बरगड़ जिले से 45,  बलांगीर जिले से 16, बौद्ध जिले से 41, देवगड़ जिले से 4, गजपति जिले से 8, गंजाम जिले से 14, झारसुगुड़ा जिले से 8, कालाहांडी जिले से 23 लोग संक्रमित हुए है। वहीं कंधमाल जिले से 26, केन्दुझर जिले से 68, मालकानगिरी जिले से 67, नवरंगपुर जिले से 69, नुआपड़ा जिले से 10, पुरी जिले से 187, रायगड़ा जिले से 106, सम्बलपुर जिले से 35, सुवर्णपुर जिले से 22, स्टेटपुल में 89 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 

राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में कोरोना से आज 44 लोगों की मौत हुई है। इसमें खुर्दा जिले से सर्वाधिक 9 लोग शामिल हैं जबकि बरगड़ जिले से 5 तथा कटक जिले से 5 लोगों की मौत आज कोरोना से हुई है। उसी तरह से अनुगुल जिले से 4, गंजाम जिले से 3, केन्द्रापड़ा जिले से 3, सुन्दरगड़ जिले से 3, नयागड़ जिले से 2, सम्बलपुर जिले से 2, भद्रक जिले से 1, बौद्ध जिले से 1, ढेंकानाल जिले से 1, मालकानगिरी जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। इसे मिलाकर राज्य में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 3761 तक पहुंच गई है।

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 8 लाख 90 हजार 596 लोग कोविड पाजिटिव पाए गए हैं। इसमें  से 8 लाख 53 हजार 12 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं, 3761 लोगों को कोरोना से मौत हुई है प्रदेश में 33 हजार 770 सक्रिय मामले हैं। 

chat bot
आपका साथी