Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में कोरोना के 3067 नए मामले, सर्वाधिक 555 मरीज खुर्दा से

Odisha Coronavirus News Update ओडिशा में कोरोना संक्रमण 3067 नए मामले सामने आने के बाद राज्‍य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या बढ़कर 2 लाख 15 हजार 676 तक पहुंच चुकी है और अब तक कुल 828 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 01:09 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 01:09 PM (IST)
Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में कोरोना के 3067 नए मामले, सर्वाधिक 555 मरीज खुर्दा से
ओडिशा में अब तक 2,15, 676 लोग संक्रमित, 15 की मौत

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोरोना संक्रमण के आज 3067 नए मामले सामने आए हैं और 15 संक्रमित मरीज की मौत हुई है। नए संक्रमित मरीजों में से 1809 लोग क्वारंटाइन से हैं जबकि 1258 स्थानीय लोग संक्रमित पाए गए हैं। राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नए संक्रमित मरीजों में खुर्दा जिले से आज भी सर्वाधिक 555 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

इसके अलावा कटक जिले से 230, पुरी जिले से 178, अनुगुल जिले से 129, बालेश्वर जिले से 146, बरगड़ जिले से 69, भद्रक जिले से 59, बलांगीर जिले से 78, बौद्ध जिले से 45, देवगड़ जिले से 15, ढेंकानाल जिले से 91, गजपति जिले से 21, गंजाम जिले से 34, जगतसिंहपुर जिले से 84, जाजपुर जिले से 60, झारसुगुड़ा जिले से 96, कालाहांडी जिले से 54, कंधमाल जिले से 81, केन्द्रापड़ा जिले से 94, केन्दुझर जिले से 81, कोरापुट जिले से 55, मालकानगिरी जिले से 24, मयूरभंज जिले से 143, नवरंगपुर जिले से 58, नयागड़ जिले से 68, नुआपड़ा जिले से 85, रायगड़ा जिले से 41, सम्बलपुर जिले से 98, सोनपुर जिले से 22, सुन्दरगड़ जिले से 62 नए संक्रमित मरीज की पहचान हुई है। 

   राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज जिन 15 लोगों की कोरोना से मौत हुई है, उसमें बालेश्वर जिले से 3, कटक जिले से 3, खुर्दा जिले से 3, पुरी जिले से 2, बलांगीर जिले से 1, झारसुगुड़ा जिले से 1, नवरंगपुर जिले से 1 एवं सुन्दरगड़ जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है। इस तरह से प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 828 तक पहुंच गई है।

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 32 लाख 852 लोगों का कोविड टेस्ट हुआ है। इसमें से 2 लाख 15 हजार 676 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि इसमें से 1 लाख 77 हजार 585 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि 37 हजार 210 आज भी सक्रिय मामले हैं जिनका विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसी तरह से आज कोरोना से हुई 15 लोगों की हुई मृत्यु को मिलाकर प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 828 तक पहुंच गई है।

chat bot
आपका साथी