Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 3031 नए मामले, 43 लोगों ने तोड़ा दम

Odisha Coronavirus News Update ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 3031 नए मामले सामने आये हैं और 43 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। मरने वाले मरीजों की संख्या पिछले काफी दिनों से 40 के ऊपर जाने से सरकार की चिंता बढ़ गई है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 02:56 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 02:56 PM (IST)
Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 3031 नए मामले, 43 लोगों ने तोड़ा दम
ओडिशा में कोरोना संक्रमण 3031 नए मामले

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोरोना संक्रमण अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 3031 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं जबकि 43 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। हालांकि कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या पिछले काफी दिनों से 40 के ऊपर रह रही है, जो चिंता का विषय है।

राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक खुर्दा जिले में सर्वाधिक 381 लोग संक्रमित मिले हैं जबकि कटक जिले से 295, बालेश्वर जिले से 290, भद्रक जिले से 135, अनुगुल जिले से 121, बरगड़ जिले 39, बलांगीर जिले से 30, बौद्ध जिले से 40, देवगड़ जिले से 11, ढेंकानाल जिले से 90, गजपति जिले से 25, गंजाम जिले से 26, जगतसिंहपुर जिले से 107, जाजपुर जिले से 226, झारसुगुड़ा जिले से 17, कालाहांडी जिले से 39, कंधमाल जिले से 38, केन्दुझर जिले से 118, केन्दुझर जिले से 68 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा कोरापुट जिले से 68, मालकानगिरी जिले से 43, मयूरभंज जिले से 167, नवरंगपुर जिले से 63, नयागड़ जिले से 140, नुआपड़ा जिले से 20, पुरी जिले से 180, रायगड़ा जिले से 44, सम्बलपुर जिले से 30, सुवर्णपुर जिले से 22, सुन्दरगड़ जिले से 80, स्टेटपुल में 78 लोग संक्रमित हुए हैं। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 8 लाख 80 हजार 833 तक पहुंच गई है। 

ओडिशा में 43 संक्रमित मरीज की आज मौत हुई है। इसमें खुर्दा जिले से सर्वाधिक 7 लोगों ने दम  तोड़ा है जबकि बरगड़ जिले में 5, कटक जिले में 5, झारसुगुड़ा जिले में 4, पुरी जिले में 4, गंजाम जिले में 3, कोरापुट जिले में 3 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा बौद्ध जिले में 2, बलांगीर जिले में 2, सम्बलपुर जिले में 2, सुन्दरगड़ जिले में 2 तथा कंधमाल जिले में 1, कालाहांडी जिले में 1, केन्द्रापड़ा जिले में 1, रायगड़ा जिले में 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 3633 तक पहुंच गई है।

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 31 लाख 56 हजार 199 लोगों का कोविड टेस्ट हुआ है। इसमें से 8 लाख 80 हजार 533 लोग संक्रमित हुए हैं। अब तक 8 लाख 40 हजार 214 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 36 हजार 633 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में अब तक 3633 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

chat bot
आपका साथी