Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 105 नए मामले, 803 मरीज सक्रिय
Odisha Coronavirus News Update ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 105 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमित मरीजों क संख्या बढ़कर 3 लाख 35 हजार 797 तक पहुंच चुकी है। अब तक 3 लाख 33 हजार 31 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 105 नए मामले सामने आए। इसे मिलाकर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख 35 हजार 797 तक पहुंच गई है। नए संक्रमित मरीजों में से 63 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 42 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है।
राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अनुगुल जिले से 3, बालेश्वर जिले से 3, बरगड़ जिले से 5, भद्रक जिले से 5, बलांगीर जिले से 3, कटक जिले से 13, गंजाम जिले से 3, जगतसिंहपुर जिले से 1, जाजपुर जिले से 4, झारसुगुड़ा जिले से 5, कंधमाल जिले से 3, केन्द्रापड़ा जिले से 1, केन्दुझर जिले से 4, खुर्दा जिले से 13, कोरापुट जिले से 1, मयूरभंज जिले से 5, नुआपड़ा जिले से 2, पुरी जिले से 7, मयूरभंज जिले से 5, नुआपड़ा जिले से 2, पुरी जिले से 7, रायगड़ा जिले से 3, सम्बलपुर जिले से 3, सोनपुर जिले से 1 सुन्दरगड़ जिले से 14 तथा स्टेटपुल में 3 लोग संक्रमित हुए हैं।
गौरतलब है कि राज्य में अब तक 3 लाख 35 हजार 797 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इसमें से 3 लाख 33 हजार 31 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। प्रदेश में 803 सक्रिय मामले हैं जिनका विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।