मतगणना होने से पहले ही कांग्रेस ने मानी हार

राज्य में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को इस बार चुनाव में विशेष सफलता मिलने की अ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 May 2019 04:24 PM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 06:36 AM (IST)
मतगणना होने से पहले ही कांग्रेस ने मानी हार
मतगणना होने से पहले ही कांग्रेस ने मानी हार

जासं, भुवनेश्वर : राज्य में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को इस बार चुनाव में विशेष सफलता मिलने की आशा नहीं है। यह बात खुद पीसीसी अध्यक्ष मान रहे हैं। पीसीसी अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने कहा कि हमने चुनाव में अच्छी फाइट की है। परिणाम क्या होगा कह नहीं सकते। पटनायक ने कहा कि हमने यह कभी भी दावा नहीं किया था कि हम प्रदेश में सरकार बनाएंगे। राजनीतिक भाषा में इसे हार स्वीकार कर लेना कहा जाता है। पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम ओडिशा में दल को विशेष फायदा मिलता दिखाई नहीं दे रहा है।

गौरतलब है कि इस बार राज्य में त्रिकोणीय चुनाव के बावजूद मुख्य मुकाबला बीजद और भाजपा में दिखाई दिया। आमतौर पर ओडिशा की राजनीति बीजद-कांग्रेस के इर्द-गिर्द घूमती रही है। लेकिन पहली बार भाजपा इसमें दखल देती दिख रही है। यह ट्रेंड पिछले पंचायत चुनाव से दिखाई देने लगा था। जब भाजपा ने पंचायत चुनावों में कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया था। अब लोकसभा के साथ हुए विधानसभा चुनाव में भी यही दृश्य देखने को मिल सकता है। बीजद और भाजपा ने जोरदार प्रचार किया, जबकि कांग्रेस इन दोनों दलों से काफी पिछड़ती दिखाई दी। कांग्रेस के बड़े नेता भी दलीय उम्मीदवार के लिए प्रचार में नहीं आए।

मतगणना से पहले पीसीसी अध्यक्ष ने यह बात स्वीकार कर रहे हैं कि दल का प्रदर्शन आशानुरूप रहने वाला नहीं है। हालांकि पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि बीजद और भाजपा केंद्र में एक साथ आ सकते हैं। कांग्रेस इन दोनों ही दलों का विरोध करती रहेगी।

chat bot
आपका साथी