ओडिशा के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री को लिखा पत्र, खाद न मिलने पर जाहिर की नाराजगी

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर उर्वरक न मिलने पर नाराजगी जाहिर की है। बता दें कि प्रदेश को जितनी यूरिया मिलने चाहिए थी उसका 62 प्रतिशत ही यूरिया खाद मिली है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 01:55 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 01:55 PM (IST)
ओडिशा के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री को लिखा पत्र, खाद न मिलने पर जाहिर की नाराजगी
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखा

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखा है। राज्य को जरूरी मात्रा में खाद ना मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री ने यह पत्र लिखा है। इस संदर्भ में केन्द्र खाद मंत्री से व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने का अनुरोध मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया है। मई, जून एवं जुलाई महीने में ओडिशा को कम खाद मिली है। ऐसे में मासिक कोटा प्रदान करने के साथ ही पहले से बाकी पड़े खाद को मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री ने मांग की है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि वर्तमान समय तक ओडिशा को 2 लाख 31 हजार 530 मैट्रिक टन यूरिया खाद मिलनी चाहिए थी, मगर अभी तक मात्र 1 लाख 45 हजार 145 मैट्रिक टन खाद मिली है। उसी तरह से इसी समय के दौरान डीएपी खाद 1 लाख 52 हजार मैट्रिक टन के बदले 97 हजार 763 मैट्रिक टन डीएपी खाद मिली है। उसी तरह से एमओपी खाद मुहैया कराने में भी केन्द्र सरकार अनदेखी कर रही है। प्रदेश को जितनी यूरिया मिलने चाहिए थी, उसका 62 प्रतिशत ही यूरिया खाद मिली है। अन्य खाद भी जितनी मात्रा में ओडिशा को मिलनी चाहिए थी, उतना नहीं मिली है। अन्य खाद भी केवल 60 74 प्रतिशत तक मिली है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि चक्रवात यास में व्यापाक मात्रा में फसल बर्बाद हो गई थी।

 पिछले साल आए तूफान में भी व्यापक फसल नष्ट हो गई थी। ऐसे में कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिए जरूरी खाद मुहैया कराने को मुख्यमंत्री ने मांग की है। जुलाई से सितम्बर तक ओडिशा में यूरिया खाद का ज्यादा प्रयोग होता है। खाद की कमी के कारण राज्य में कृषि उत्पादन प्रभावित होने के साथ ही इसके लिए कानून व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में ओडिशा को मासिक कोटा प्रदान करने के साथ ही पहले से बाकी खाद को भी मुहैया कारने के लिए मुख्यमंत्री ने अपने पत्र के जरिए केन्द्र मंत्री से मांग की है।

chat bot
आपका साथी