सीएम नवीन पटनायक ने किया 1600 करोड़ की परियोजनाओं उद्घाटन, बोले- मेरे लिए प्रत्येक जीवन मूल्यवान

ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने बालेश्‍वर में 1600 करोड़ रुपये का विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। आज पूरे राज्य में 90% लोग बी एस के वाई यानी कि बीजू स्वस्थ कल्याण योजना से जुड़ गए हैं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 01:55 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 01:55 PM (IST)
सीएम नवीन पटनायक ने किया 1600 करोड़ की परियोजनाओं उद्घाटन, बोले- मेरे लिए प्रत्येक जीवन मूल्यवान
नवीन पटनायक ने किया 1600 करोड़ की परियोजनाओं उद्घाटन किया

बालेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा के मुख्यमंत्री तथा बीजू जनता दल सुप्रीमो नवीन पटनायक ने अपने एक दिवसीय बालेश्वर दौरे के तहत शुक्रवार को दोपहर करीब 11 बजे स्थानीय पुलिस मैदान में बीजू स्वस्थ कल्याण योजना के स्मार्ट कार्ड का अपने कर कमलों से शुभारंभ किया। बालेश्वर में करीब 5 लाख 21 हजार लोगों को इस योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने तो कुछ नहीं कहा लेकिन उनका एक रिकॉर्ड किया गया वीडियो उपस्थित जनसमूह को दिखाया गया जिसमें मुख्यमंत्री ने बालेश्वर में धान, पान और मछली के उत्पादन के क्षेत्र में पूरे देश में प्रसिद्धि बताया। उन्होंने कहा कि पहले किसी भी व्यक्ति का स्वस्थ खराब हो जाता था तो वह सबसे पहले पैसे की चिंता करता था पैसे का जुगाड़ होने के बाद ही उक्त व्यक्ति अच्छे इलाज के लिए किसी अच्छे चिकित्सालय में पहुंच पाता था लेकिन 21 वर्षों के शासन में हमारी सरकार ने राज्य के करीब 96 लाख 50 हजार लोगों को तथा उनसे जुड़े उनके परिवार के करीब तीन करोड़ लोगों को इस स्वास्थ्य योजना का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि केवल बालेश्वर में ही 5 लाख 21 हजार लोगों को इस योजना में शामिल किया गया है, जिससे उनके परिवार के करीब 19 लाख 50 हजार लोगों को बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के तहत जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए साढ़े चार करोड़ ओडिशावासी जो कि हमारे राज्य की जनसंख्या है सभी लोगों का जीवन अमूल्य है। हम यह चाहते हैं कि किसी भी व्यक्ति की मृत्यु पैसे की कमी से ना हो या फिर चिकित्सा के कमी से ना हो जिसके लिए हमारी सरकार ने इस योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने मिशन शक्ति से जुड़े कई योजनाओं का भी अपने उद्बोधन में जिक्र किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य खराब होने के चलते लोग अपने जमीन तथा सोने गहने के आभूषण तक को बेचते थे यहां तक कि उनके बच्चों का पढ़ाई भी बंद हो जाता था पैसे के अभाव के चलते लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसी वर्ष 1 सितंबर से हमने पूरे राज्य में बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना लागू कर दिया है जो कि पूरे राज्य में अगस्त 2021 से लेकर नवंबर 2021 के बीच विभिन्न जिलों में समय-समय पर बांटा जा रहा है। इस मौके पर उपस्थित राज्य के मंत्री ज्योति प्रकाश पाणिग्रही तथा मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत सचिव वि के पांडियन विधायक अनंत दास अश्वनी पात्र जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार जेना महिला नेत्री सुभासिनी जेना सुभेंदु दास मंगराज बालेश्वर सदर के विधायक स्वरूप दास समेत भारी संख्या में बीजू जनता दल से जुड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

अपने संबोधन में इन सभी नेताओं ने कहा था कि राज्य के 21 वर्ष की नवीन पटनायक की सुशासन वाली सरकार आज राज्य से गरीबी मिटाने में जुटी है। जिसके चलते आज ममता योजना से लेकर हरिश्चंद्र योजना करीब एक सौ से ज्यादा योजनाएं इस राज्य में चलाए जा रहे हैं। स्कूली बच्चों को आहार से लेकर साइकिल तथा महाविद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को लैपटॉप इस सरकार की देन है। आज पूरे राज्य में 90% लोग बी एस के वाई यानी कि बीजू स्वस्थ कल्याण योजना से जुड़ गए हैं। आज नवीन पटनायक ने बालेश्वर में 1600 करोड़ रुपये का विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। सभा के अंत में राज्य के राजस्व मंत्री सुदाम मरांडी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया था।

यहां उल्लेखनीय है कि आज मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए अचानक पुलिस मैदान जहां पर मुख्यमंत्री आए थे। इस मैदान के करीब 1 किलोमीटर के इलाके को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था या फिर सील कर दिया गया था। इसका पहले से पुलिस की ओर से कोई घोषणा नहीं किया गया था जिसके चलते लोगों में भारी असंतोष देखा गया था क्योंकि आज पुलिस मैदान के निकट स्थित आईटीआई विद्यालय में नेट परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसके चलते परीक्षार्थियों को वहां तक जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इसी तरह स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में भी कई परीक्षाओं का आयोजन किया गया था जिसके चलते बच्चों और उनके अभिभावकों को विद्यालय तक ना छोड़ा जाना आखिर कहां का न्याय है। लोगों की माने तो लोगों ने आज मुख्यमंत्री के आगमन की एक और जहां स्वागत किया वहीं पुलिस के व्यवहार से काफी नाराजगी व्यक्त की थी। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए बीती रात से ही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के दो दर्जन से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। यहां उल्लेखनीय है कि मात्र दो दिन पहले ही ओडिशा के मुख्यमंत्री के कारकेड पर विरोधी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से अंडे फेंके गए थे जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस वालों ने कहीं इन घटनाओं का पूर्ण आवृत्ति ना हो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे इस सुरक्षा के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी