मुख्यमंत्री ने की बाढ़ के हालात की समीक्षा

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को राज्य सचिवालय में भद्रक, केंद्रापाड़ा एवं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 03:47 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 03:47 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने की बाढ़ के हालात की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने की बाढ़ के हालात की समीक्षा

जासं, भुवनेश्वर : मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को राज्य सचिवालय में भद्रक, केंद्रापाड़ा एवं जाजपुर जिलों में आई बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। उनहोंने वीडियो काफ्रे¨सग के जरिए उक्त जिलों के जिलाधीशों से बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की और इससे निपटने के लिए जिले की जरूरतों के बारे में भी जानकारी हासिल की। प्रभावित इलाके के लोगों को के लिए मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह के लिए रिलीफ की घोषणा की है। इस बाबत बुजुर्ग व्यक्ति को दैनिक 60 रुपया एवं 12 साल से कम आयु के बच्चों के लिए दैनिक 45 रुपया रिलीफ देने को कहा है। इसके अलावा प्रभावित इलाकों में पालतू पशुओं का मुफ्त में इलाज करने की भी घोषणा मुख्यमंत्री ने की। मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह के अंदर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने को जिलाधीशों को सलाह दिया है। इस अवसर पर राजस्व मंत्री महेश्वर महांती, मुख्य सचिव विकास सचिव, जल विभाग के सचिव, कृषि विभाग के सचिव, विशेष राहत आयुक्त तथा मत्स्य व पशुपालन विभाग के मुख्य सचिव प्रमुख उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी