ओलंपिक में चयनित खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री पटनायक की शुभकामनाएं: पदक जीतने पर ओडिशा सरकार देगी 6 करोड़ का पुरस्कार

Tokyo Olympics ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने टोकियो ओलंपिक में चयनित चार खिलाड़ियों से वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये बात कर उन्‍हें अपनी शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने पदक जीतने पर इन खिलाड़ियों के लिए 6 करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Fri, 09 Jul 2021 07:54 AM (IST) Updated:Fri, 09 Jul 2021 07:54 AM (IST)
ओलंपिक में चयनित खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री पटनायक की शुभकामनाएं: पदक जीतने पर ओडिशा सरकार देगी 6 करोड़ का पुरस्कार
ओलंपिक में चयनित खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री पटनायक की शुभकामनाएं

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। टोकियो ओलंपिक में भाग लेने वाले ओडिशा के चार खिलाड़ियों के साथ मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए चर्चा करने के साथ ही उन्हें अपनी शुभकामना दी है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा है कि प्रत्येक खिलाड़ी के जीवन का ओलंपिक खेलना सबसे बड़ा सपना होता है। मुख्यमंत्री चारों खिलाड़ियों दुती चांद, प्रमोद भगत, दीप ग्रेस एक्का, नमिता टप्पो, वीरेन्द्र लाकरा एवं अमित रोहितदास से बात कर उन्हें अपनी शुभकामना दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इन खिलाड़ियों को ओडिशा के युवा वर्ग का रोल माडल बताया।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके परिवार पर हम सबको गर्व है। आपके कठिन परिश्रम, निष्ठा एवं अनुशासन के जरिए यह सब संभव हुआ है। आप निश्चित रूप से पदक जीत कर स्वदेश लौटेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पदक जीतने पर इन खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार की घोषणा की है। टोकियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर 6 करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने पर 4 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक जीतने पर 2.5 करोड़ रुपये का पुरस्कार ओडिशा सरकार की तरफ से दिया जाएगा। इसके साथ ही ओलंपिक के लिए योग्यता हासिल करने के चलते प्रत्येक खिलाड़ियों को 15 -15 लाख रुपये पुरस्कार की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है।

इस वीडियो कान्फ्रेंसिंग कार्यक्रम में राज्य के खेल मंत्री तुषारकांति बेहेरा ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामना दी है। इसके साथ ही उनके सफलता की कामना करते हुए कहा कि हमारे खिलाड़ी निश्चित रूप से ओड़िशा के लिए गौरव लाएंगे। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों ने भी कहा कि वे निश्चित रूप से अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपने राज्य तथा देश का नाम रोशन करेंगे। राज्य सरकार द्वारा किए गए सहयोग एवं मुख्यमंत्री के शुभकामना के लिए खिलाड़ियों ने धन्यवाद दिया है। कार्यक्रम में फाइव टी विभाग के सचिव वी.के.पांडियन, मुख्य सचिव सुरेश चन्द्र महापात्र, विकास कमिश्नर पी.के.जेना एवं विभिन्न विभाग के सचिव उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी