बीजू पटनायक जन्म जयंती तथा पंचायतीराज दिवस समारोह: सीएम ने किया 3000 से अधिक मो सेवा केन्द्र एवं वन पोर्टल का लोकार्पण

भुवनेश्वर के साथ पूरे प्रदेश में बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से बीजू पटनायक जन्म जयंती तथा पंचायतीराज दिवस समारोह मनाया गया। मुख्यमंत्री ने 3000 से अधिक मो सेवा केन्द्र एवं ओडिशा वन पोर्टल का लोकार्पण किया है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 03:09 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 03:09 PM (IST)
बीजू पटनायक जन्म जयंती तथा पंचायतीराज दिवस समारोह: सीएम ने किया 3000 से अधिक मो सेवा केन्द्र एवं वन पोर्टल का लोकार्पण
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 3000 से अधिक मो सेवा केन्द्र एवं वन पोर्टल का लोकार्पण किया

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। महान जननायक प्रवाद पुरुष स्व.बीजू पटनायक की 105वीं जन्म जयंती आज राजधानी भुवनेश्वर के साथ पूरे प्रदेश में बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। बीजू बाबू के जयंती के दिन ही  ओडिशा सरकार पंचायतीराज दिवस के रूप में मना रही है। ऐसे में इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 3000 से अधिक मो सेवा केन्द्र एवं ओडिशा वन पोर्टल का लोकार्पण किया है। 

 5टी उपक्रम के अनुसार इस कार्यक्रम को शुरू किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि सेवा एवं सम्मान हमारी सरकार का मूलमंत्री है। गणतंत्र में जनता मालिक होती है। जनता को सशक्त करना एवं उन्हें सम्मान के साथ सेवा मुहैया कराने के साथ ही व्यवस्था में परिवर्तन लाना राज्य सरकार का उद्देश्य है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आगामी दिनों में राज्य में सभी पंचायत में एक एक मो सेवा केन्द्र खोला जाएगा। इससे 8000 युवक युवतियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। उसी तरह से शहर के लोग तथा कम्प्यूटर जानने वाले लोगों के लिए ओड़िशावन पोर्टल सेवा मुहैया करने में मददगार होने की बात मुख्यमंत्री ने कही है।

 इन दोनों कार्यक्रम के बारे में लोगों को जागरूक करना तथा सेवा के गुणात्मक स्तर को परखने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रशासन को सलाह दी है। 

मुख्यमंत्री के सचिव (5टी) वी.के.पांडियन ने कार्यक्रम का संचालन किया जबकि इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रयुक्ति विभाग के सचिव मनोज मिश्र ने कार्यक्रम के बारे में प्रारंभिक जानकारी दी। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्थान पर स्थानीय सांसद ​एवं विधायक के साथ विभागीय सलाहकार अनुभव पटनायक, मुक्य सचिव सुरेश महापात्र एवं वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी