Chhath Puja 2021: नहाय खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, दुनिया भर में धूमधाम से मनाया जाता है ये पर्व

Chhath Puja 2021 बिहार झारखंड और उत्तर प्रदेश के साथ दुनियाभर में बड़े धूमधाम के साथ मनाये जाने वाला छठ महापर्व की शुरुआत आज 8 नवंबर से हो गई है। इस महापर्व में नहाय-खाय के बाद अगले दिन खरना और फिर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Mon, 08 Nov 2021 02:54 PM (IST) Updated:Mon, 08 Nov 2021 02:54 PM (IST)
Chhath Puja 2021: नहाय खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, दुनिया भर में धूमधाम से मनाया जाता है ये पर्व
महापर्व छठ आज यानी 8 नवंबर से नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। चार दिनों तक चलने वाला आस्था का महापर्व छठ आज यानी 8 नवंबर से नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है। छठ पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होती है। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के साथ अब देश एवं दुनिया भर में इस पर्व को बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस महापर्व में नहाय-खाय के बाद अगले दिन खरना और फिर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती 36 घंटे के निर्जला उपवास का पारण करते हैं।

खरना का समय

जानकारी के मुताबिक खरना इस महा पर्व का दूसरा दिन होता है। जो 9 नवंबर 2021 को मनाया जाएगा। इस दिन व्रत रखा जाता है और व्रती रात को पूजा करने के बाद गुड़ से बनी खीर खाकर 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करते हैं। इसी दिन छठ पूजा का प्रसाद तैयार किया जाता है। मंगलवार शाम 5:45 से 6:25 बजे तक खरना है।

कोरोना महामारी के बीच नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ व्रत की शुरूआत होते ही भुवनेश्वर नगर निगम के आयुक्त संजय सिंह ने तमाम छठ व्रतियों को नहाय-खाय के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही सभी से कोविड गाइड लाइन का अनुपालन करने को अनुरोध किया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर शर्मा ने कहा है कि चार दिनों तक चलने वाले आस्था के महापर्व छठ पर्व की शुरुआत आज नहाय-खाय से हो रही है। समस्त छठ व्रतियों को नहाय-खाय की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

छठी मईया की कृपा सदैव आप सब पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि सूर्योपासना का यह पावन पर्व हमें प्रकृति से जोड़ता है और शुद्धता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। मेरी कामना है कि भगवान भास्कर एवं छठी मइया सबकी मनोकामना पूर्ण करें। आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। बीजद अप्रवासी सामुख्य के संयोजक नंदलाल सिंह ने नहाय-खाय के साथ शुरू होने वाले सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की सभी को अनेक-अनेक शुभकामना दी है। नंदलाल सिंह ने कहा है कि 4 दिनों तक चलने वाले आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' की शुरुआत आज के नहाय-खाय से हो गयी है। समस्त छठ व्रतियों को नहाय-खाय की बहुत बहुत शुभकामनाएं, छठी मईया की कृपा सदैव आप सबों पर बनी रहे।

chat bot
आपका साथी