Chhath Puja 2021: भुवनेश्‍वर में इस साल भी सार्वजनिक रूप से नहीं मनाया जाएगा छठ पर्व

Chhath Puja 2021 कोरोना महामारी को देखते हुए ओडिशा के भुवनेश्‍वर में इस साल भी छठ पूजा के सार्वजनिक आयेाजन पर रोक लगा दी गई है। भुवनेश्वर नगर निगम ने आशंका जतायी है कि छठ पूजा के दौरान होने वाली भीड़ में कोरोना संक्रमण बढ़ सकता है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Fri, 05 Nov 2021 02:40 PM (IST) Updated:Fri, 05 Nov 2021 02:43 PM (IST)
Chhath Puja 2021: भुवनेश्‍वर में इस साल भी सार्वजनिक रूप से नहीं मनाया जाएगा छठ पर्व
भुवनेश्वर में छठ महोत्सव इस साल भी सार्वजनिक रूप से नहीं मनाया जाएगा

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। इस साल भी कोरोना महामारी के कारण कुआंखाई घाट पर छठ पूजा का सार्वजनिक आयोजन नहीं किया जाएगा। यह जानकारी आयोजक संस्था विश्वास की ओर से दी गयी है। उल्लेखनीय है कि बीते मंगलवार को भुवनेश्वर नगर निगम ने राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ने की आशंका के मद्देनजर छठ पूजा के सार्वजनिक आयोजन को प्रतिबंधित कर दिया था। भुवनेश्वर नगर निगम ने आशंका जतायी है कि छठ पूजा के दौरान होने वाली भीड़ में कोरोना संक्रमण बढ़ सकता है। इसलिए किसी भी जलाशय के तट पर छठ पूजा की अनुमति नहीं है।

इस बीच विश्वास के पदाधिकारियों ने आयोजित बैठक में बीएमसी के गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए प्रकृत के महापर्व छठ पूजा का सार्वजनिक आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया। इस बात की जानकारी देते हुए विश्वास के महासचिव चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि भुवनेश्वर नगर निगम के निर्णय को देखते हुए सार्वजनिक आयोजन नहीं करने का निर्णय सभी सदस्यों ने मिलकर लिया है।

इस बैठक में महासचिव चंद्रशेखर सिंह के साथ-साथ उपाध्यक्ष डॉ अजय बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष किसलय कुमार, भूषण सिंह, अशोक पाण्डेय, निशांत सुमन तथा अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। बैठक के अंत में आभार प्रदर्शन चंद्रशेखर सिंह महासचिव ने किया।

chat bot
आपका साथी