ढाई माह बाद ओडिशा में बस सेवा बहाल, मगर लोगों को सता रहा है तीसरी लहर का डर

Bus Service Restored ओडिशा में ढाई महीने बाद बस सेवा आज से शुरू हो गई है। ऐसे में अब बस मालिक संघ द्वारा बसों के चलाने की घोषणा किए जाने से बस के ड्राइवर ए​वं खलासी के साथ उनके परिवार के लोगों में भी खुशी का माहौल है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 12:28 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 12:29 PM (IST)
ढाई माह बाद ओडिशा में बस सेवा बहाल, मगर लोगों को सता रहा है तीसरी लहर का डर
ढाई माह बाद ओडिशा में बस सेवा बहाल हो गई है

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ढाई महीने के अंतराल के बाद आज से राज्य भर में बस सेवा शुरू हुई है। सरकार से बस मालिक संघ की मांग को पूरा करने का आश्वासन मिलने के बाद निजी बस मालिक संघ ने बसों का आवागमन आज से शुरू किया है। बस सेवा के शुरू हो जाने से बस मालिक से लेकर ड्राइवर, खलासी सभी के मन में उत्साह देखा गया है।

जानकारी के मुताबिक लाकडाउन में बस यातायात बंद होने के कारण इससे जुड़े कर्मचारियों का रोजगार बंद हो गया था। इनके परिवार की स्थिति बद से बदतर हो गई थी। ऐसे में अब बस मालिक संघ द्वारा बसों के चलाने की घोषणा किए जाने से बस के ड्राइवर ए​वं खलासी के साथ उनके परिवार के लोगों में भी खुशी का माहौल बन गया है। सरकार के निर्देश के मुताबिक केवल जितनी सीट है, उतने ही यात्रियों को लेकर बस सेवा शुरू की गई है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बसों का सैनिटाइज किया गया है।

निजी बस मालिक संघ को सरकार का आश्‍वासन

यहां उल्लेखनीय है कि बस सेवा तो बहाल कर दी गई है मगर तीसरी लहर का डर भी सरकार के साथ लोगों के मन में सता रहा है। ऐसे में आज पहले दिन कई रूटों पर निर्धारित सीट संख्या के हिसाब से भी यात्री नहीं हो पा रहे थे। बस मालिकों का मानना है कि अगले कुछ दिनों तक बसों को नुकसान में ही चलाना होगा। गौरतलब है कि बस सेवा बहाल करने के लिए शुक्रवार को निजी बस मालिक संघ ने अपनी विभिन्न मांग को लेकर सरकार के साथ चर्चा की थी। इसमें अगस्त एवं सितम्बर महीने का शुल्क माफ करने पर विचार विमर्श किए जाने का आश्वासन विभागीय मंत्री पद्मनाभ बेहेरा ने संघ को दिया है।

16 रूट में मो बस सेवा बहाल

उसी तरह से आज 16 रूट में मो बस की सेवा भी बहाल कर दी गई है। प्राथमिक तौर पर 87 बसों को चलाया गया है। सोमवार से शुक्रवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मो बस सेवा शुरू की गई है। किसी भी यात्री को खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई है। यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। मास्क ना होने पर यात्रियों को मो बस में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। साप्ताहिक शट डाउन के दौरान दो दिन मो बस की सेवा बंद रहेगी, हालांकि एयरपोर्ट एवं रेलवे स्टेशन से बस सेवा जारी रहने जानकारी कैपिटल रिजियन अर्बन ट्रांसपोर्ट की तरफ से दी गई है। 

chat bot
आपका साथी