एकजुट होकर सरकार से हक मांगे ओडिशावासी : धर्मेद्र प्रधान

ओडिशा भाजपा की ओर से राज्यभर में जनपरामर्श पदयात्रा का दौर जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 04:06 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 04:06 PM (IST)
एकजुट होकर सरकार से हक मांगे ओडिशावासी : धर्मेद्र प्रधान
एकजुट होकर सरकार से हक मांगे ओडिशावासी : धर्मेद्र प्रधान

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : ओडिशा भाजपा की ओर से राज्यभर में जनपरामर्श पदयात्रा का दौर जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बालेश्वर जिला के भोगराई ब्लॉक भाजपा की ओर से जनपरामर्श पदयात्रा निकाली गई। इसमें केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने उपस्थित रहकर न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया बल्कि लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा क्षेत्र के विकास के लिए सुझाव भी लिए।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि अगला चुनाव ओडिशा के लोगों के लिए जवाब मांगने वाला चुनाव होगा। प्रधान ने कहा कि राज्य में 19 साल से शासन कर रहे लोग ओडिशा को अपनी जागीर मान लिए हैं। ऐसे में राज्यवासियों को एक होकर अपने हक लिए जवाब मांगना होगा। भ्रष्टाचार, महिला विरोधी, शिक्षा विरोधी इस सरकार को उखाड़ फेंकते हुए राज्य को आत्म निर्भर एवं स्वाभिमानी बनाने वाली सरकार बनानी होगी। प्रधान ने कहा राज्य की जनता ने बदलाव का मूड बना लिया है, जो भोगराई में उमड़े जनसमूह से स्पष्ट हो रहा है।

chat bot
आपका साथी