ओडिशा में भाजपा मना रही है सेवा सप्ताह: प्रधानमंत्री के रोगमुक्त एवं दीर्घायु की कर रहे हैं कामना

BJPS Seva Saptah Campaign प्रधानमंत्री के जन्‍मदिवस 17 सितंबर के खास अवसर पर पूरे देश में 14 सितंबर से 20 सितंबर तक सेवा सप्‍ताह के रूप मनाया जा रहा है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Wed, 16 Sep 2020 03:16 PM (IST) Updated:Wed, 16 Sep 2020 03:16 PM (IST)
ओडिशा में भाजपा मना रही है सेवा सप्ताह: प्रधानमंत्री के रोगमुक्त एवं दीर्घायु की कर रहे हैं कामना
ओडिशा में भाजपा मना रही है सेवा सप्ताह: प्रधानमंत्री के रोगमुक्त एवं दीर्घायु की कर रहे हैं कामना

 भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इस दौरान भाजपा के तमाम कार्यकर्ता प्रदेश भर में विभिन्न सेवा कार्य करने के साथ ही प्रधानमंत्री के स्वस्थ रहने एवं उनके दीर्घायु की कामना कर रहे हैं।   

इसी के तहत राजधानी भुवनेश्वर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समीर महांति एवं सांसद अपराजिता षडंगी के आह्वान पर पार्टी की तरफ से प्रत्येक बूथ में 70 पौधे लगाने के साथ पर्यावरण सुरक्षा के लिए संकल्प लिया गया। इतना ही नही भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के रोगमुक्त एवं लम्बी आयु की कामना की है। यहां उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने 14 से 20 सितम्बर तक पूरे देश में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य करने के लिए आह्वान किया है, जिसके तहत राज्य भाजपा अध्यक्ष समीर महांति के अनुरोध पर प्रदेश भर में सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सेवा सप्ताह कार्यक्रम में भजापा के सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी चुने हुए जन प्रतिनिधि के साथ पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कोविड-19 नीति नियम का अनुपालन करते हुए सेवा कार्य में योगदान दे रहे हैं। 

 सेवा सप्ताह के दौरान पौधा रोपण करने के साथ ही मेडिकल सेवा, रक्तदान शिविर, स्वच्छ भारत, प्लास्टिक छोड़ो अभियान, दिव्यांग सेवा, पर्यावरण, प्लाज्‍मा दान करने, जरूरतमंद लोगों के बीच कपड़ा, खाना बांटने आदि तमाम सेवा कार्य किए जा रहे हैं। राजधानी भुवनेश्वर में सांसद अपराजित षडंगी के नेतृत्व में विभिन्न वार्ड में सेवा कार्य चलाया गया। 29 नंबर वार्ड में युवा भाजपा नेता उमेश खंडेलवाल, देवाशीष नायक, राकेश कुमार जेना, शुभंकर जेना, सत्यम बारिक, बी.सिवा, दुश्मंत परिजा आदि सदस्यों ने पौधा रोपण किए।

chat bot
आपका साथी