महिला सशक्तिकरण की दिशा में BJD ने बढ़ाया बड़ा कदम, पहली बार छपवाया महिला कैलेंडर

Digital omen scheme calendar 2021 बीजू जनता दल ने महिलाओं को ध्‍यान में रखते हुए पहली बार महिला कैलेंडर तैयार किया है। इस कैलेंडर का नाम डिजिटल ओमेन स्कीम कैलेंडर 2021 रखा गया है। इसके प्रत्‍येक पन्‍ने पर प्रमुख योजनाओं को स्थान दिया गया है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 10:02 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 10:02 AM (IST)
महिला सशक्तिकरण की दिशा में BJD ने बढ़ाया बड़ा कदम, पहली बार छपवाया महिला कैलेंडर
बीजू जनता दल का डिजिटल ओमेन स्कीम कैलेंडर 2021

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। युवा छात्र तथा महिलाओं को ध्यान में रखते हुए बीजू जनता दल (Biju Janta dal) का कार्यक्रम लगातार जारी है। महिलाओं को हर समय हर क्षेत्र में महत्त्व देने वाली बीजू जनता दल अब और दो कदम आगे बढ़ाते हुए महिला कैलेंडर (Women Calender) तैयार किया है। इस कैलेंडर का नाम डिजिटल ओमेन स्कीम कैलेंडर 2021 (Digital Omen Scheme Calendar 2021) रखा गया है। कैलेंडर के टैगलाइन में मां को सम्मान, बीजू जनता दल का स्वाभिमान रखा गया है। बीजू जनता दल ने पहली बार पार्टी के कैलेंडर में महिलाओं को स्थान देकर इसे सोशल मीडिया में लॉन्च किया है।

 बीजद का महिला सशक्तिकरण अभियान

हर समय महिलाओं को महत्त्व देने वाली बीजू जनता दल ने महिला मतदाताओं पर अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए प्रचार का अलग तरीका अख्तियार किया है। इसके लिए पार्टी की तरफ से डिजिटल कैलेंडर बनाया गया है। इस कैलेंडर के प्रत्येक पेज पर ऊपरी हिस्से में मुख्यमंत्री के पास महिलाओं की फोटो लगाई गई है। प्रत्येक पन्नों पर महिलाओं के लिए चल रही सरकारी योजनाओं का उल्लेख किया गया है। कैलेंडर के 12 महीने के अनुसार 12 प्रमुख योजनाओं को इसमें स्थान दिया गया है।

 आठ महिलाओं को भेजा संसद

 बीजू जनता दल ने आखिर क्यों महिला कैलेंडर बनाया है इस पर बीजद के नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हर समय कहते हैं कि महिलाओं के विकास के बिना परिवार, समाज राज्य एवं देश का विकास संभव नहीं है। ऐसे में बीजू जनता दल ने संगठित क्षेत्र में महिलाओं को प्रमुखता देने के साथ ही आठ महिलाओं को संसद में भेजा है। आगे पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव होने वाले हैं, इस चुनाव में भी बीजू जनता दल महिलाओं को राजनीतिक नेतृत्व प्रदान करने में अग्रिम भूमिका निभाएगी।

  पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव में भी महिलाओं की भागीदारी पर फोकस

बीजू जनता दल के महिला सशक्तिकरण अभियान को देखते हुए अब कांग्रेसी ने भी कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 40% महिला उम्मीदवार चुनाव में उतारेगी। कांग्रेस के विधायक सुर राउत राय ने कहा है कि कांग्रेस हर समय महिलाओं को अग्राधिकार देते आई है। लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाली बीजू जनता दल देश की पहली पार्टी है। अब आगामी दिनों में होने वाले पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव में भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बीजू जनता दल का फोकस है।

chat bot
आपका साथी