Odisha News: ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता- मुठभेड़ में सीनियर कैडर माओवादी ढेर, हथियार जब्त

पुलिस एनकाउंटर में एक सीनियर कैडर माओवादी मारा गया है। पुलिस डीजी ने माओवादियों को हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्य धारा में शामिल होने को किया आह्वान घटना स्थल से एक एक-47 बंदूक के साथ अन्य हथियार बरामद हुए हैं। इलाके में सर्च आपरेशन को तेज कर दिया गया है।

By Priti JhaEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 12:54 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 12:54 PM (IST)
Odisha News: ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता- मुठभेड़ में सीनियर कैडर माओवादी ढेर, हथियार जब्त
ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में सीनियर कैडर माओवादी ढेर

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस एनकाउंटर में एक सीनियर कैडर माओवादी मारा गया है। डीजीपी अभय ने यह जानकारी दी है। डीजीपी के अनुसार, बरगड़ जिला के पदमपुर थाना अन्तर्गत भंजगुड़ा के पास झांज संरक्षित जंगल में राज्य पुलिस की एक संयुक्त टी पर माओवादियों ने पहले गोली चलायी थी। इसके बाद पुलिस ने इसका पलटकर जवाब दिया। इसमें एक सीनियर कैडर माओवादी मारा गया है। घटना स्थल से एक एक-47 बंदूक के साथ अन्य हथियार बरामद हुए हैं।

पुलिस की तरफ से उक्त इलाके में सर्च आपरेशन को तेज कर दिया गया है। डीजीपी अभय ने कहा है कि माओवादियों के संगठन के सीनियर कैडर सामान्य तौर पर एके-47 बंदूक का ही प्रयोग करते हैं। ऐसे में मृतक माओवादी एक सीनियर कैडर होने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि मृतक माओवादी का परिचय नहीं मिल पाया है।

इस घटना के बाद पुलिस डीजी ने माओवादियों से हथियार छोड़कर समाज के मुख्य धारा में शामिल होने के लिए पुन: आह्वान किया है। डीजीपी ने कहा है कि माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर भारतीय गणतंत्र के मुख्य धारा में शामिल हों, इसी में उनकी भलाई है। समर्पण कर मुख्य धारा में शामिल होने वाले माओवादियों के लिए ओडिशा सरकार की तरफ से पुनर्वास की व्यवस्था की गई है, जिसका लाभ उन्हें मिलेगा। 

chat bot
आपका साथी