देश में बढ़ रही है ओडिआ अधिकारियों की गरिमा: चंडी प्रसाद महांति के सेना उप मुख्य बनने के बाद LIC के सीएमडी बनें सिद्धार्थ महांति

ओडिआ बेटे सिद्धार्थ महांती अब देश की सर्ववृहत बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का संचालन निदेशक बनने जा रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद महांती के जहां पहले ओडिआ के तौर पर देश का अगला सेना उपमुख्य बनने की खबर एक दिन पहले ही आयी थी।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 11:23 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 11:23 AM (IST)
देश में बढ़ रही है ओडिआ अधिकारियों की गरिमा: चंडी प्रसाद महांति के सेना उप मुख्य बनने के बाद LIC के सीएमडी बनें सिद्धार्थ महांति
सिद्धार्थ महांती जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के संचालन निदेशक बनने जा रहे हैं।

भुवनेश्‍वर, जागरण संवाददाता। हाल के कुछ दिनों में देश में ओडिआ अधिकारियों की गरिमा बढ़ी है। विभिन्न उच्च पद पदवी पर ओडिआ लड़कों को अवस्थापित किया जा रहा है। लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद महांती के जहां पहले ओडिआ के तौर पर देश का अगला सेना उपमुख्य बनने की खबर एक दिन पहले ही सामने आयी थी तो वहीं अब और एक प्रदेश के लोगों को गौरवान्वित करने वाली खबर सामने आयी है। 

  मिली जानकारी के मुताबिक ओडिआ बेटे सिद्धार्थ महांती अब देश की सर्ववृहत बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का संचालन निदेशक बनने जा रहे हैं। श्री महांति आगामी 1 फरवरी से एलआईसी के एमडी का दायित्व सम्भालेंगे। वर्तमान समय में वह एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के एमडी के तथा सीइओ के तौर पर काम कर रहे हैं। 1 फरवरी से एमडी के तौर पर दायित्व लेने के साथ ही 23 जून 2023 तक वह पद पर रहेंगे। उनकी नियुक्ति को लेकर आर्थिक सेवा विभाग के प्रस्ताव को कैबिनेट की नियुक्ति कमेटी ने ग्रहण कर लिया है।

  गौरतलब है कि इससे पहले ओड़िआ बेटा लेफ्टिनेंट जनरल कैप्टन चंडी प्रसाद महांती भारतीय सेना के 42वें उप मुख्य बनने की सूचना मिली थी। वर्तमान समय में वह भारतीय सेना के दक्षिणांचल कमांड के मुख्य के तौर पर कार्यरत हैं। विश्व के अन्यतम शक्तिशाली भारतीय सेना के दुसरे सर्वोच्च पद पर विराजमान होने वाले लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद महांती पहले ओड़िआ हैं। उनका जन्म ओड़िशा के जगतसिंहपुर जिले में हुआ है।

chat bot
आपका साथी