Murder In Odisha: कुल्हाड़ी के वार से भतीजे ने कर दी दंपती की हत्या, गिरफ्तार

Murder In Odisha ओडिशा के मयूरभंज जिले के तिरिंग थाना क्षेत्र के देवराडीही गांव में भतीजे ने अपने ही चाचा-चाची पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से ही हत्यारोपित मंज हांसदा को गिरफ्तार कर लिया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 08:05 PM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 08:05 PM (IST)
Murder In Odisha: कुल्हाड़ी के वार से भतीजे ने कर दी दंपती की हत्या, गिरफ्तार
कुल्हाड़ी के वार से भतीजे ने कर दी दंपती की हत्या, गिरफ्तार। फाइल फोटो

बारीपदा (ओडिशा), जागरण संवाददाता। भतीजे ने अपने ही चाचा-चाची पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पानी पंप बिक्री को लेकर लंबे समय से दोनों में विवाद चल रहा था। मामला ओडिशा के मयूरभंज जिले के तिरिंग थाना क्षेत्र के देवराडीही गांव का है। गांव में पानी पंप मशीनों की बिक्री को लेकर दो भाइयों के बीच कई बार कहासुनी हो चुकी थी। मंगलवार की दोपहर फिर से पंप बिक्री के हिसाब-किताब के दौरान मृतक के बड़े भाई योगेंद्र हांसदा ने अपने छोटे भाई से लेखा-जोखा मांगा था। हालांकि, छोटे भाई का तर्क था कि उसने अपने पैसे से मशीन खरीदी है। इस पर विवाद बढ़ता गया। विवाद के दौरान छोटे भाई का बेटा मंज हांसदा मौके पर पहुंचा और गुस्से में उसने अपने चाचा योगेंद्र हांसदा तथा चाची के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से ही हत्यारोपित मंज हांसदा को गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले इसी माह कटक में भतीजे ने धारदार हथियार से अपनी चाची को मौत के घाट उतार दिया है। साथ ही, चाचा व चचेरे भाई को बुरी तरह से घायल कर दिया है। यह घटना रविवार देर रात को कटक जिले के नरसिंहपुर थाना अंतर्गत खाटखुंट गांव में घटी है। मृतक महिला का नाम बिली महालिक है। गंभीर रूप से घायल बिली के पति शिव महालिक व बेटा आलोक महालिक है। काठखुंट गांव में आलोग महालिक व बादल महालिक का परिवार रहता है। ठेकेदारी को लेकर दोनों परिवार के बीच दुश्मनी चल रही थी। गांव में आने वाले सरकारी काम प्राय: आलोक को मिल रहा था। इसके लिए बादल उनसे नफरत करता था। बादल एक संस्था में सिक्योरिटी का कार्य करता है। देर रात को नशे की हालत में वह घर को लौटा। इस समय आलोक अपने घर के बाहर खड़ा था।

बादल ने उसे देखने के बाद गाली देने लगा। इससे दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद बादल व उसके परिवार को लोग भी आ गए और लाठी-डंडा तथा तलवार से आलोक पर हमला कर दिया। आलोक की आवाज सुन उसके पिता व मां बाहर आई और वे भी इस झगड़े में शामिल हो गए। बादल के परिवार वालों के हमले में आलोक की मां बिली की मौत हो गई और आलोक व उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में इन्हें आठगड़ अस्पताल ले जाया गया। यहां पर प्राथमिक इलाज के बाद इन्हें कटक एससीबी मेडिकल को स्थानांतरित कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद से बादल का परिवार घर छोड़कर फरार हो गया है। 

chat bot
आपका साथी