महंगा पड़ी ओडिशा व ओड़िआ के खिलाफ टिप्पणी

ट्वीटर पर ओडिशा के बारे में अभद्र टिप्पणी करना पूर्व सांसद बैज

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 04:53 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 04:53 PM (IST)
महंगा पड़ी ओडिशा व ओड़िआ के खिलाफ टिप्पणी
महंगा पड़ी ओडिशा व ओड़िआ के खिलाफ टिप्पणी

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : ट्वीटर पर ओडिशा के बारे में अभद्र टिप्पणी करना पूर्व सांसद बैजयंत पंडा के कथित करीबी अभिजीत अय्यर मित्र को महंगा पड़ गया। ओडिशा पुलिस ने अय्यर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। ओडिशा पुलिस ने नई दिल्ली के निजामुद्दीन थाना इलाके से निजामुद्दीन पुलिस की मदद से अय्यर को उसके आवास से गिरफ्तार किया है। अय्यर के अन्य एक मित्र आरती टिको ¨सह के ट्वीट से यह जानकारी सामने आई है। ओडिशा पुलिस अय्यर को दिल्ली के साकेत कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है।

इधर, गुरुवार को विधानसभा के आखिरी दिन अभिजीत अय्यर मित्र की टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई गई और दलगत भावना से ऊपर उठकर इस घटना की जांच के लिए छह सदस्यीय गृह कमेटी का भी गठन किया गया। नेता विरोधी दल नर¨सह मिश्र की अध्यक्षता में बनी कमेटी में में भाजपा विधायक दल के नेता कनक व‌र्द्धन ¨सहदेव, देवी प्रसाद मिश्र, प्रमिला मलिक, अरुण साहू एवं संजय दास वर्मा सदस्य हैं। इससे पूर्व विधानसभा में नर¨सह मिश्र ने इस संबंध में नोटिस दिया था। जिसका बीजद, कांग्रेस एवं भाजपा सभी पार्टी के विधायकों ने समर्थन किया। मिश्र ने कहा है कि एक गैर ओड़िआ व्यक्ति ने कोणार्क एवं पुरी पर जो टिप्पणी की है वह ¨नदनीय है। यह आइपीसी की धारा 153(ए) का उल्लंघन है। उसने विधायकों को मूर्ख कहा है। यह ओड़िआ एवं ओडिशा के लिए अपमानजनक है। इस पर सभी पार्टी के विधायकों ने अपना समर्थन दिया। गौरतलब है कि हाल ही में अभिजीत मित्र के साथ उसका दोस्त आरती टिको ¨सह ने पूर्व सांसद बैजयंत पंडा के साथ हेलीकाप्टर में ओडिशा का भ्रमण किया था।

chat bot
आपका साथी