राजधानी में 50 फीसद लोगों में विकसित हुई रोग प्रतिरोधक क्षमता

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 50 फीसद लोगों के शरीर में रोग प्रतिरोधक (एंटीबाडी) क्षमता विकसित हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:36 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:36 AM (IST)
राजधानी में 50 फीसद लोगों में विकसित हुई रोग प्रतिरोधक क्षमता
राजधानी में 50 फीसद लोगों में विकसित हुई रोग प्रतिरोधक क्षमता

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 50 फीसद लोगों के शरीर में रोग प्रतिरोधक (एंटीबाडी) क्षमता विकसित हो गई है। तीसरे चरण के सेरो सर्वे के बाद आरएमआरसी की निदेशिक डा. संघमित्रा पति ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भुवनेश्वर महानगर निगम (बीएमसी) के 25 वार्ड में सेरो सर्वे किया गया है। इस सर्वे में भुवनेश्वर में 50 फीसद लोगों के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हुई है। इसमें दो सप्ताह का समय लगता है। जिन लोगों के शरीर में 90 फीसद रोग प्रतिरोधक क्षमता है उनके शरीर में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले हैं।

उन्होंने लोगों को पहले की ही तरह शारीरिक दूरी का अनुपालन करने एवं मास्क पहनने की सलाह दी है। बताया कि अगस्त महीने में 5 फीसद एवं अक्टूबर महीने में 50 फीसद लोगो के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हुई है। ऐसे में अब भी हमें सावधानी बरतनी होगी। गौरतलब है कि तीसरे चरण में आरएमआरसी, बीएमसी एवं राज्य स्वास्थ्य विभाग के प्रयास से राजधानी में 1403 लोगों का नमूना संग्रहित किया गया था।

chat bot
आपका साथी