ओडिशा महिला मोर्चा को गुरुमंत्र देंगे अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ओडिशा में अपने मिशन 1

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 04:11 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 04:11 PM (IST)
ओडिशा महिला मोर्चा को गुरुमंत्र देंगे अमित शाह
ओडिशा महिला मोर्चा को गुरुमंत्र देंगे अमित शाह

संवाद सूत्र, भुवनेश्वर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ओडिशा में अपने मिशन 120 प्लस को सफल बनाने के लिए लगातार दौर पर आ जा रहे हैं और पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गुरुमंत्र दे रहे हैं। यहां तक की बूथ स्तर पर भी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए खुद बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। इसके बाद अब महिला मोर्चा को गुरुमंत्र देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आगामी 24 सितंबर को ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष प्रभाती परिडा से मिली जानकारी के अनुसार पुरी में आयोजित होने वाले ओडिशा भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में शाह भाग लेंगे। शाह के दौरे को लेकर महिला मोर्चा में उत्साह का माहौल है। निश्चित रूप से सीधे तौर पर महिला मोर्चा के सदस्यों में श्री के साथ चर्चा करने के बाद नए जोश का संचार होगा।

chat bot
आपका साथी