जगन्नाथ धाम पुरी में जल्‍द बनेगा एयरपोर्ट: शुरू हुआ सर्वेक्षण कार्य

जगन्नाथ धाम पुरी में जल्‍द ही एयरपोर्ट बनाया जाएगा इसके लिए जमीन सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए आज एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया की एक विशेष टीम ने जगन्नाथ धाम पुरी का दौरा किया था।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 02:47 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 02:47 PM (IST)
जगन्नाथ धाम पुरी में जल्‍द बनेगा एयरपोर्ट: शुरू हुआ सर्वेक्षण कार्य
जगन्नाथ धाम पुरी में एयरपोर्ट बनाया जाएगा।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। जगन्नाथ धाम पुरी में एयरपोर्ट बनाया जाएगा। इस संदर्भ में जायजा लेने के लिए गुरुवार को एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया की एक विशेष टीम ने जगन्नाथ धाम पुरी का दौरा किया है। इस टीम ने टीम पुरी-ब्रह्मगिरी मार्ग पर स्थित गिरल एवं पुरी-कोणार्क मेराइन ड्राइव मार्ग पर दो स्थान का निरीक्षण किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुरी में अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की घोषणा पहले ही की गई है। इसके बाद से ही जिला प्रशासन की तरफ से जगह पहचान करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। आज एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया की टीम से जमीन देखने के बाद आगे की रूप रेखा तैयार करने की बात पता चली है। इस टीम के दौरे के समय पुरी के जिलाधीश, उप जिलाधीश एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यहां उल्लेखनीय है कि जगन्नाथ धाम पुरी पूरी दुनिया के मानचित्र में चर्चित स्थान है। यहां पर हर दिन हजारों की संख्या में देश विदेश से पर्यटक आते हैं। ऐसे में जगन्नाथ धाम के विकास की प्रक्रिया ओडिशा सरकार ने पहले से ही शुरू कर दी है। पहले चरण में जगन्नाथ मंदिर के चारों तरफ का सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। इसके बाद पुरी शहर को विश्व स्तरीय शहर बनाने के लिए ओडिशा सरकार ने कई योजनाएं तैयार कर रखी है। यहां पर हवाई अड्डा बन जाने के बाद देश विदेश के पर्यटकों का सीधा जुड़ाव जगन्नाथ धाम से हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी