Dutee Chand: एथलीट दुती चंद के खिलाफ नकारात्मक खबर प्रसारित करने वाले वेब पोर्टल पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Dutee Chand 1 सितंबर को दुती चंद ने महिला पुलिस थाने में शिकायत की थी कि उनके टोक्यो प्रवास के दौरान एक वेब पोर्टल के द्वारा कई गलत और नकारात्मक खबरें लगातार प्रसारित की गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 12:34 PM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 12:34 PM (IST)
Dutee Chand: एथलीट दुती चंद के खिलाफ नकारात्मक खबर प्रसारित करने वाले वेब पोर्टल पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
एथलीट दुती चंद के खिलाफ नकारात्मक खबर प्रसारित करने वाले वेब पोर्टल पर कार्रवाई

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। राज्य की उदीयमान एथलीट दुती चंद (Dutee Chand) के खिलाफ नकारात्मक खबर प्रसारित करने के साथ टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) में उन्हें मानसिक तनाव देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। टोक्यो से लौटने के बाद 1 सितंबर को दुती चंद ने महिला पुलिस थाने में शिकायत की थी कि उनके टोक्यो प्रवास के दौरान एक वेब पोर्टल के द्वारा उन्हें और उनके परिवार को परेशान करने को लेकर कई गलत और नकारात्मक खबरें लगातार प्रसारित की गई थी। इसके अलावा उन्हें बार-बार टेलीफोन पर धमकी दी जा रही थी जिससे वह मानसिक दबाव में आ गई और उनका प्रदर्शन आशा अनुरूप नहीं रहा।

गौरतलब है कि दुती चंद की शिकायत पर कमिश्नरेट पुलिस ने लक्ष्मी सागर इलाके में वेब पोर्टल के कार्यालय पर छापा मारा और वेव पोर्टल के संपादक सुधांशु राउत तथा रिपोर्टर स्मृति रंजन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वेब पोर्टल कार्यालय से कंप्यूटर, लैपटाप, कैमरा, और मोबाइल जब्त किया है।

इस मामले में सूचना अधिकार कर्मी प्रदीप प्रधान पर भी दुती चांद ने गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने वेब पोर्टल के संपादक सुधांशु राउत तथा रिपोर्टर स्मृति रंजन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 354, 385, 506, 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दुती चांद का आरोप है कि वेब पोर्टल के संपादक सुधांशु राउत एवं सूचना अधिकार कर्मी प्रदीप प्रधान लगातार उनके खिलाफ साजिश के तहत ग़लत और भ्रमित करने वाले समाचार सोशल मीडिया में चलाने के कारण टोक्यो ओलंपिक में उनके प्रदर्शन पर असर पड़ा है। डीसीपी उमाशंकर दास ने बताया कि दुती चांद की शिकायत पर छानबीन कर प्रमाण मिलने पर वेब पोर्टल के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

chat bot
आपका साथी