Odisha:18 महीने बाद स्कूल पहुंचे 8वीं कक्षा के छात्र-छात्रा, उत्‍साहित बच्‍चों का स्कूल प्रबंधन ने किया स्वागत

Odisha School Reopen News कोरोना महामारी के 18 माह बाद ओडिशा में कक्षा 8वीं के छात्र-छात्राओं के लिए स्‍कूल खोल दिए गए हैं। इससे पहले स्कूल परिसर को साफ सुथरा करने के साथ ही सैनिटाइज किया गया। बच्चों के लिए मास्क अनिवार्य किया गया है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:09 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:09 AM (IST)
Odisha:18 महीने बाद स्कूल पहुंचे 8वीं कक्षा के छात्र-छात्रा, उत्‍साहित बच्‍चों का स्कूल प्रबंधन ने किया स्वागत
18 महीने बाद सोमवार को 8वीं कक्षा के छात्र-छात्रा स्कूल पहुंचे हैं।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। कोरोना महामारी के कारण 18 महीने बाद सोमवार को 8वीं कक्षा के छात्र-छात्रा स्कूल पहुंचे हैं। स्कूल जाने को लेकर एक तरफ जहां छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह देखने को मिला, तो वहीं दुसरी तरफ स्कूल प्रबंधन समिति की तरफ से 18 महीने बाद आने वाले छात्रों का पलक पावने बिछाकर स्वागत किया गया। सुबह से ही स्कूल जाने की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं में खुशी देखते ही बनती थी।

जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे से 12:30 बजे तक 8वीं कक्षा के छात्रों की क्लास रूम में पढ़ाई आज से शुरू हुई है। इससे पहले स्कूल परिसर को साफ सुथरा करने के साथ ही सैनिटाइज किया गया। बच्चों के लिए मास्क अनिवार्य किया गया है। संक्रमण को देखते हुए बच्चों को स्कूल में मध्याह्न भोजन नहीं दिया गया है। शिक्षक या फिर छात्र-छात्रा जिसे भी सामान्य लक्षण दिखाई दिया, उन्हें स्कूल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि 18 महीने से स्कूल खुलने के चलते पहले दो दिन स्कूलों पढ़ाई नहीं हुई है। बच्चों के बीच तर्क प्रतियोगिता के साथ अन्य एक्टिविटी का आयोजन किया गया। बच्चों से शिक्षण के स्तर को लेकर चर्चा करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसी के तहत 27 अक्टूबर को ओडिआ 28 अक्टूबर को गणित ए​वं 29 अक्टूबर अंग्रेजी विषय पर एक घंटे की परीक्षा की जाएगी। इसके लिए प्रश्नपत्र ओसेपा ए​वं एससीइआरटी देगा। इस आकलन से जो परिणाम निकलेगा, उसका विश्‍लेषण किया जाएगा।

प्रत्येक छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिकात्मक शिक्षा प्रधान शिक्षकों के द्वारा की जाएगी। पढ़ाई को आसान करने के लिए सातवीं कक्षा को आसान चैप्टर पढ़ाए जाएंगे। छात्रों की सर्वे प्रक्रिया खत्म कर ली गई है। इन छात्रों को पुन: विद्यालय लाने के लिए संपर्क किया जाएगा। शिक्षक हर दिन लेशन नोट प्रस्तुत करेंगे और प्रधान शिक्षक पढ़ाई के संदर्भ में शिक्षकों के साथ 30 मिनट की बैठक करेंगे। सीआरसीसी, एबीइओ, एडीइओ, डीइओ को प्रत्येक दिन स्कूल की जांच करने जाना होगा।

chat bot
आपका साथी