ओड़िशा पुलिस का 86वां प्रतिष्ठा दिवस: 19 कुशल अधिकारियों को किया गया सम्मानित

86th Reputation Day of Odisha Police भुवनेश्वर पुलिस रिजर्व मैदान में ओड़िशा पुलिस ने गुरुवार को अपना 86वां प्रतिष्ठा दिवस मनाया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर सौमेन्द्र प्रियदर्शी ने कहा ओड़िशा पुलिस हर समय अपने कौशल को प्रमाणित करते हुए लोगों की सेवा की है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 01:52 PM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 01:52 PM (IST)
ओड़िशा पुलिस का 86वां प्रतिष्ठा दिवस: 19 कुशल अधिकारियों को किया गया सम्मानित
ओड़िशा पुलिस (Odisha Police) ने अपना 86वां प्रतिष्ठा दिवस मनाया।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओड़िशा पुलिस (Odisha Police) ने गुरुवार को अपना 86वां प्रतिष्ठा दिवस मनाया। भुवनेश्वर पुलिस रिजर्व मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय पुलिस प्रतिष्ठा दिवस समारोह में पुलिस कमिश्नर सौमेन्द्र प्रियदर्शी ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया और परेड की सलामी ली।

 पुलिस कमिश्नर सौमेन्द्र प्रियदर्शी ने इस अवसर पर कहा कि ओड़िशा पुलिस गठन के 86 साल में पुलिस ने अपने कौशल को बखूबी प्रदर्शित किया है। ओड़िशा पुलिस हर समय अपने कौशल को प्रमाणित करते हुए लोगों की सेवा की ही है और आगे भी इसी तरह से करते रहेगी। उन्होंने कहा कि चाहे वह प्राकृतिक आपदा हो या फिर बाढ़- तूफान या फिर कोरोना जैसी महामारी हर समय पुलिस ने अपने कर्तव्य को बखूबी निभाया है। पुलिस कमिश्नर ने इस अवसर पर सभी पुलिस कर्मचारियों से सेवा मनोभाव रखकर कार्य करने, धैर्य एवं कठिन परिश्रम करने को संकल्प लेने का आह्वान किया है। 

इस अवसर पर ओड़िशा के महामहिम राज्यपाल ए​वं मुख्यमंत्री की वार्ता को पुलिस कमिश्नर ने पढ़कर सुनाया। अन्त में सेवा के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने वाले 19 कुशल पुलिस अधिकारियों को 86वें ओड़िशा पुलिस प्रतिष्ठा दिवस के मौके पर सम्मानित किया है।

chat bot
आपका साथी