Coronavirus: ओडिशा में कोरोना के 471 नए मामले और छह लोगों की मौत

Coronavirus ओडिशा के अनुगुल जिले में चार बालेश्वर जिले में 26 बरगड़ जिले में दो भद्रक जिले में चार बलांगीर जिले में एक कटक जिले में 81 देवगढ़ जिले में दो ढेंकानाल जिले में पांच जगत सिंह पुर जिले में 16 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 04:00 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 04:00 PM (IST)
Coronavirus: ओडिशा में कोरोना के 471 नए मामले और छह लोगों की मौत
ओडिशा में कोरोना के 471 नए मामले और छह लोगों की मौत। फाइल फोटो

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 471 नए पाजिटिव मामले पाए गए हैं।इनमें 57 बच्चे हैं, जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है। नए संक्रमितों में से क्वारंटाइन केंद्र से 274 तथा स्थानीय संक्रमण के 197 मामले शामिल हैं। यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर दी है। अनुगुल जिले में चार, बालेश्वर जिले में 26, बरगड़ जिले में दो, भद्रक जिले में चार, बलांगीर जिले में एक, कटक जिले में 81, देवगढ़ जिले में दो, ढेंकानाल जिले में पांच, जगत सिंह पुर जिले में 16, जाजपुर जिले में 22, झारसुगुड़ा जिले में तीन, कंधमाल जिले में एक, केंद्रापड़ा जिले में नौ, केंदुझर जिले में तीन, खुर्दा जिले में 196, मालकानगिरि जिले में दो, मयूरभंज जिले में 22, नयागढ़ जिले में सात, पुरी जिले में 19, संबलपुर जिले में एक, सुंदरगढ़ जिले में एक तथा स्टेट पूल में 44 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

प्रदेश में छह लोगों की कोरोना से मौत होने की जानकारी सरकार ने दी है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 8104 तक पहुंच गई है। छह मृतकों में खुर्दा जिले से सर्वाधिक तीन लोग हैं, जबकि अनुगुल जिले से एक, जाजपुर जिले से एक तथा पुरी जिले से एक संक्रमति मरीज की मौत हुई है। गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कुल 18905077 लोगों का कोविड परीक्षण हुआ है। इसमें से अब तक कुल 1016833 लोग पाजिटिव पाए गए हैं। हालांकि इसमें से अब तक कुल 1002128 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कुल 6548 सक्रिय मामले हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 8104 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। 

इससे पहले रविवार को प्रदेश में कोरोना के 649 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनमें 18 साल से कम आयु के 103 बच्चे शामिल हैं। 649 में से 381 क्वारंटाइन से हैं, जबकि 168 स्थानीय लोग शामिल हैं। खुर्दा जिले से सर्वाधिक 235 नए मरीज हैं। राज्य सूचना व जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, नए संक्रमितों में अनुगुल जिले से नौ, बालेश्वर जिले से 37, बरगड़ जिले से दो, भद्रक जिले से छह, बलांगीर जिले से पांच, बौद्ध जिले से एक, कटक जिले से 84, देवगड़ जिले से दो, ढेंकानाल जिले से दो, गजपति जिले से एक, गंजाम जिले से पांच, जगत सिंह पुर जिले से 37, जाजपुर जिले से 30, झारसुगुड़ा जिले से छह, कालाहांडी जिले से दो, कंधमाल जिले से दो, केन्द्रापड़ा जिले से 24, केन्दुझर जिले से नौ, कोरापुट जिले से पांच, मालकानगिरी जिले से एक, मयूरभंज जिले से 30, नवरंगपुर जिले से छह, नयागड़ जिले से छह, नुआपड़ा जिले से दो, पुरी जिले से 17, रायगड़ा जिले से तीन, संबलपुर जिले से नौ, सुंदरगढ़ जिले से 25, स्टेटपुल में 52 लोग संग्रमित पाए गए थे।

chat bot
आपका साथी