Coronavirus: ओडिशा में कोरोना के 2215 नए मामले और 66 लोगों की मौत

Coronavirus राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 66 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसमें खुर्दा जिले से सर्वाधिक 23 लोग शामिल हैं जबकि गंजाम जिले से आठ मयूरभंज जिले से छह सुंदरगढ़ जिले से छह बौद्ध जिले से पांच बरगड़ जिले से तीन हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 03:08 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 03:08 PM (IST)
Coronavirus: ओडिशा में कोरोना के 2215 नए मामले और 66 लोगों की मौत
ओडिशा में कोरोना के 2215 नए मामले और 66 लोगों की मौत। फाइल फोटो

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 2215 नए मामले सामने आने के साथ ही 66 लोगों की रविवार को कोरोना से मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में 1272 क्वारंटाइन से हैं, जबकि 943 स्थानीय लोग संक्रमित मिले हैं। राज्य सूचना व जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, खुर्दा जिले से सर्वाधिक 483 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि कटक जिले से 348, बालेश्वर जिले से 150, जगत सिंह पुर जिले से 126, जाजपुर जिले से 124, मयूरभंज जिले से 99, केन्द्रापड़ा जिले से 95, स्टेटपुल में 100 मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा अनुगुल जिले से 89, बरगड़ जिले से 14, भद्रक जिले से 78, बलांगीर जिले से 18, बौद्ध जिले से 16, देवगड़ जिले से एक, ढेंकानाल जिले से 54, गजपति जिले से 17, गंजाम जिले से 12, झारसुगुड़ा जिले से 10, कालाहांडी जिले से पांच, कंधमाल जिले से 14, केन्दुझर जिले से 42, कोरापुट जिले से 10, मालकानगिरी जिले से 25, नवरंगपुर जिले से चार, नयागड़ जिले से 69, नुआपड़ा जिले से पांच, पुरी जिले से 84, रायगड़ा जिले से 29, संबलपुर जिले से 41, सोनपुर जिले से 10, सुंदरगढ़ जिले से 43 लोग संक्रमित मिले हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 66 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसमें खुर्दा जिले से सर्वाधिक 23 लोग शामिल हैं, जबकि गंजाम जिले से आठ, मयूरभंज जिले से छह, सुंदरगढ़ जिले से छह, बौद्ध जिले से पांच, बरगड़ जिले से तीन, नयागड़ जिले से तीन, गजपति जिले से दो, केन्द्रापड़ा जिले से दो, पुरी जिले से दो, भद्रक जिले से एक, बलांगीर जिले से एक, रायगड़ा जिले से एक, जगत सिंह पुर जिले से एक, जगत सिंह पुर जिले से एक, जाजपुर जिले से एक तथा कंधमाल जिले से एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। गौरतलब है कि 2215 नए मामले के साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या नौ लाख 54 हजार 326 हो गई है। इसमें से नौ लाख 27 हजार 926 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं, जबकि 21 हजार 289 सक्रिय मामले हैं। इसी तरह से 66 मौत के साथ ही कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 5058 तक पहुंच गई है। 

chat bot
आपका साथी