Coronavirus: ओडिशा में कोरोना के 1695 नए मामले और 15 की मौत

Coronavirus ओडिशा में कोरोना के 1695 नए मामले सामने आए और 15 की मौत हुई है। नए संक्रमितों में 896 क्वारंटाइन से हैं जबकि 709 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। संक्रमित पाए गए 1695 मरीजों में से खुर्दा जिले से सर्वाधिक 183 लोग हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 03:41 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 03:41 PM (IST)
Coronavirus: ओडिशा में कोरोना के 1695 नए मामले और 15 की मौत
ओडिशा में कोरोना के 1695 नए मामले और 15 की मौत।

जासं, भुवनेश्वर। Coronavirus: ओडिशा में शनिवार को कोरोना के 1695 नए मामले सामने आए और 15 की मौत हुई है। नए संक्रमितों में 896 क्वारंटाइन से हैं, जबकि 709 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। राज्य सूचना व जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, संक्रमित पाए गए 1695 मरीजों में से खुर्दा जिले से सर्वाधिक 183 लोग हैं। अनुगुल जिले में 83, बालेश्वर 128, बरगड़ जिले से 56, भद्रक जिले से 35, बलांगीर जिले से 65, बौद्ध जिले में 11, कटक जिले में 103, देवगड़ जिले में 11, ढेंकानाल जिले से में 23, गजपति जिले में 7, गंजाम जिले में 45, जगतसिंहपुर जिले में 77, जाजपुर जिले से में 57, झारसुगुड़ा जिले में 45, कालाहांडी जिले में 36, कंधमाल जिले में 34, केन्द्रापड़ा जिले में 42, केन्दुझर जिले में 73, कोरापुट जिले में 45, मालकानगिरी जिले में 37, मयूरभंज जिले में 45, नवरंगपुर जिले में 51, नयागड़ जिले में 32, नुआपड़ा जिले से 92, पुरी जिले में 51, रायगड़ा जिले में 17, संबलपुर जिले में 42, सोनपुर जिले में 24, सुंदरगढ़ जिले में 110 तथा स्टेट पोल में 35 लोग संक्रमित पाए गए।

राज्य व स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन 15 लोगों की कोरोना से मौत हुई है, उसमें खुर्दा जिले से 2, मयूरभंज जिले से 2, सुंदरगढ़ जिले से 2, अनुगुल जिले से 1, बालेश्वर जिले से 1, बरगड़ जिले से 1, भद्रक जिले से 1, गजपति जिले से 1, झारसुगुड़ा जिले से 1, कंधमाल जिले से 1, पुरी जिले से 1, सम्बलपुर जिले से 1, संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है। प्रदेश में 42 लाख 80 हजार 274 लोगों का अब तक कोविड टेस्ट हुआ है। इसमें से 2 लाख 79 हजार 582 लोग संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि इनमें से 2 लाख 59 हजार 418 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। 18 हजार 882 सक्रिय मामले हैं, जिनका विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। 15 लोगों की मौत होने के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 1695 तक पहुंच गई है।

chat bot
आपका साथी