Coronavirus: ओडिशा में कोरोना के 1558 नए मामले और 66 की मौत

Coronavirus ओडिशा सूचना व जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक संक्रमित पाए गए 1558 संक्रमित मरीजों में खुर्दा जिले से सर्वाधिक 479 नए मरीज की पहचान हुई है जबकि दूसरे नंबर पर कटक जिला है जहां 241 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 02:45 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 05:18 PM (IST)
Coronavirus: ओडिशा में कोरोना के 1558 नए मामले और 66 की मौत
ओडिशा में कोरोना के 1558 नए मामले और 66 की मौत। फाइल फोटो

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 1558 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 66 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में 904 लोग क्वारंटाइन से हैं, जबकि 654 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। राज्य सूचना व जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, संक्रमित पाए गए 1558 संक्रमित मरीजों में खुर्दा जिले से सर्वाधिक 479 नए मरीज की पहचान हुई है, जबकि दूसरे नंबर पर कटक जिला है, जहां 241 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा अनुगुल जिले से 80, बालेश्वर जिले से 97, बरगड़ जिले से छह, भद्रक जिले से 42, बलांगीर जिले से 10, बौद्ध जिले से तीन, देवगड़ जिले से नौ, ढेंकानाल जिले से 23, गजपति जिले से तीन, गंजाम जिले से सात, जगत सिंह पुर जिले से 67, जाजपुर जिले से 78, झारसुगुड़ा जिले से सात, कालाहाडी जिले से आठ, कंधमाल जिले से 18, केन्द्रापड़ा जिले से 35, केन्दुझर जिले से 14, कोरापुट जिले से दो, मालकानगिरी जिले से पांच, मयूरभंज जिले से 41, नवरंगपुर जिले से 13, नयागड़ जिले से 25, नुआपड़ा जिले से दो, पुरी जिले से 82, रायगड़ा जिले से आठ, संबलपुर जिले से 14, सोनपुर जिले से आठ, सुंदरगढ़ जिले से 28 तथा स्टेटपुल में 103 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने जिन 66 लोगों के मौत की सूचना दी है, उसमें सुंदरगढ़ जिले से 11, कटक जिले से 10, खुर्दा जिले से आठ, भद्रक जिले से छह, जाजपुर जिले से पांच, गंजाम जिले से चार, जगत सिंह पुर जिले से चार, पुरी जिले से चार, बालेश्वर जिले से दो, झारसुगुड़ा जिले से दो, केन्द्रापड़ा जिले से दो, मयूरभंज जिले से दो व बौद्ध जिले से एक, देवगड़ जिले से एक, गजपति जिले से एक, कालाहांडी जिले से एक, कंधमाल जिले से एक व कोरापुट जिले से एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। गौरतलब है कि 1558 नए मामले के साथ ही राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर नौ लाख 75 हजार 690 तक पहुंच गई है। इसमें से नौ लाख 53 हजार 88 लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि 16 हजार 715 सक्रिय मामले हैं, जिनका इलाज चल रहा है। उसी तरह से 66 लोगों की मौतों को मिलाकर प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 5834 तक पहुंच गई है। 

chat bot
आपका साथी