राष्ट्रपति पदक से नवाजे जाएंगे वेणुगोपाल के साथ विरंचि साहू

विशिष्ट सेवा के लिए ओडिशा से 14 लोगों को पुलिस मेडल मिलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:49 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:19 AM (IST)
राष्ट्रपति पदक से नवाजे जाएंगे वेणुगोपाल के साथ विरंचि साहू
राष्ट्रपति पदक से नवाजे जाएंगे वेणुगोपाल के साथ विरंचि साहू

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : विशिष्ट सेवा के लिए ओडिशा से 14 लोगों को पुलिस मेडल मिलेगा। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से वीरता पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इसमें ओडिशा के 14 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक एवं पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इनमें से दो को राष्ट्रपति पदक तथा 12 को पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। राष्ट्रपति पदक के लिए चुने गए दो लोगों में सतर्कता विभाग के डीएसपी के वेणूगोपाल आचार्य एवं कांस्टेबल विरंचि नारायण साहू के नाम शामिल हैं। जबकि, पुलिस पदक के लिए चुने गए 12 पुलिस कर्मचारियों में सतर्कता विभाग के एएसपी ए विराम कर, असिस्टेंट कमांडेंट तापस महापात्र को उत्कृष्ट सेवा पदक दिया जाएगा। इनके अलावा एसीपी अनिल मिश्र, डीएसपी अनुपमा महापात्र, एडीसीपी राजकिशोर पाइकराय, कांस्टेबल अजय दास, इंस्पेक्टर अतुलकृष्णा दास, इंस्पेक्टर सरोज पटेल व निर्मल महापात्र को श्रेष्ठ सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह सूबेदार किशोर बलवंतराय, सिपाही रथ लकड़ा, हवलदार मोहम्मद फजल उमर को भी पुलिस पदक से नवाजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी