Coronavirus: आंध्र प्रदेश से ओडिशा आने वालों का 14 दिन क्वारंटाइन अनिवार्य

Coronavirus आंध्र प्रदेश से आने वाले लोगों को 14 दिन अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन में रहना होगा। ओडिशा को आंध्र स्ट्रेन का भय सताने लगा है। कोरोना का यह घातक रूप अन्य स्ट्रेन से 15 गुना अधिक संक्रामक है। काफी तेजी से लोगों के शरीर में प्रवेश कर रहा है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 07:24 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 07:24 PM (IST)
Coronavirus: आंध्र प्रदेश से ओडिशा आने वालों का 14 दिन क्वारंटाइन अनिवार्य
आंध्र प्रदेश से ओडिशा आने वालों का 14 दिन क्वारंटाइन अनिवार्य। फाइल फोटो

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। Coronavirus: पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के बाद अब आंध्र प्रदेश से आने वाले लोगों को 14 दिन अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन में रहना होगा। ओडिशा को आंध्र स्ट्रेन का भय सताने लगा है। कोरोना का यह घातक रूप अन्य स्ट्रेन से 15 गुना अधिक संक्रामक है। काफी तेजी से यह लोगों के शरीर में प्रवेश कर रहा है। तीन से चार दिन के अंदर संक्रमित मरीज को यह स्ट्रेन गंभीर कर दे रहा है। ऐसे में इसे लेकर पहले से ही सीमावर्ती क्षेत्र के जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। आंध्र स्ट्रेन को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से नोटिफिकेशन जारी की गई है। रायगड़ा जिला प्रशासन ने इसके लिए अग्रिम कदम उठाया है। आंध्र प्रदेश व तेलंगाना से आने वाले सभी लोगों को 14 दिन तक अनिवार्य क्वारंटाइन में रहना होगा। रायगड़ा जिला की सीमा पर 10 जांच केंद्र बनाए गए हैं। ओडिशा में दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर होती जा रही है। बुधवार को भी प्रदेश में 9889 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 16 लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में आंध्र स्ट्रेन को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर व सतर्क है।

राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज पाए गए सकारात्मक मामलों 9889 में से संगरोध केंद्र से 5611 तथा स्थानीय संक्रमण के 4278 मामले शामिल हैं। इसमें खुर्दा जिले में से सर्वाधिक 1331 एव सुंदरगढ़ जिले से 1137 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अनुगुल जिले में 443, बालेश्वर जिले में 151, बरगड़ जिले में 483, भद्रक जिले में 52, बलांगीर जिले में 326, बौद्ध जिले में 129, कटक जिले में 790, देवगड़ जिले में 75, ढेंकानाल जिले में 90, गजपति जिले में 117, गंजाम जिले में 310, जगत सिंह पुर जिले में 156, जाजपुर जिले में 282, झारसुगुड़ा जिले में 386, कालाहांडी जिले में 414, कंधमाल जिले में 52, केंद्रापड़ा जिले में 133, केंदुझर जिले में 195, कोरापुट जिले में 94, मालकानगिरि जिले में 86, मयूरभंज जिले में 243, नवरंगपुर जिले में 414, नयागड़ जिले में 223, नुआपाड़ा जिले में 335, पुरी जिले में 436, रायगड़ा जिले में 129, संबलपुर जिले में 470, सोनपुर जिले में 158 तथा स्टेट पुल में 249 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 16 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इनमें से सर्वाधिक चार कोरोना संक्रमितों की मौत खुर्दा जिले में हुई है। गजपति जिले से तीन, कालाहांडी जिले से तीन, रायगड़ा जिले से दो, सुंरगढ़ जिले से दो तथा पुरी जिले से एक व संबलपुर जिले से एक मरीज की मौत हुई है। राज्य में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 2104 हो चुकी है। देश में अब तक कुल 10319104 लोगों का परीक्षण हुआ है। इसमें से अब तक कुल 489641 लोग पाजिटिव गए हैं। हालांकि प्रदेश में अभी तक 410227 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। 2104 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। 77257 सक्रिय मामले हो गए हैं, जिनका विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी