Coronavirus: ओडिशा में कोरोना के 10413 नए मामले और 11 मौतें, जानें-किस जिले में कितने मामले

Coronavirus नए संक्रमित मरीजों में से पांच हजार 887 लोग क्वारंटाइन से हैं जबकि चार हजार 526 स्थानीय लोग संक्रमित पाए गए हैं। दो जिले से हजार से अधिक दैनिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं। खुर्दा जिले से सर्वाधिक 1796 लोग संक्रमित पाए गए।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 03:38 PM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 03:38 PM (IST)
Coronavirus: ओडिशा में कोरोना के 10413 नए मामले और 11 मौतें, जानें-किस जिले में कितने मामले
ओडिशा में कोरोना के 10413 नए मामले और 11 मौतें, जानें-किस जिले में कितने मामले। फाइल फोटो

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। Coronavirus: ओडिशा में शनिवार को कोरोना के 10413 नए मामले सामने आए और 11 लोगों की मौत हुई है। नए संक्रमित मरीजों में से पांच हजार 887 लोग क्वारंटाइन से हैं, जबकि चार हजार 526 स्थानीय लोग संक्रमित पाए गए हैं। दो जिले से हजार से अधिक दैनिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं। खुर्दा जिले से सर्वाधिक 1796 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि सुंदरगढ़ जिले से 1100 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राज्य सूचना व जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, सभी 30 जिलों में संक्रमण तेजी से अपना पैर पसार रहा है। खासकर खुर्दा व सुंदरगढ़ जिले में स्थिति गंभीर बनी हुई है। खुर्दा जिले से सर्वाधिक 1796 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

सुंदरगढ़ जिले से 1100 लोग संक्रमित मिले हैं। अनुगुल जिले में 392, बालेश्वर जिले में 124, बरगड़ जिले में 511, भद्रक जिले में 201, बलांगीर जिले में 160, बौद्ध जिले में 87, कटक जिले से 828, देवगड़ जिले से 103, ढेंकानाल जिले से 42, गजपति जिले से 156, गंजाम जिले से 232, जगतसिंहपुर जिले से 241, जाजपुर जिले से 332, झारसुगुड़ा जिले से 442, कालाहांडी जिले से 376, कंधमाल जिले से 55, केन्द्रापड़ा जिले से 77, केन्दुझर जिले से 126, कोरापुट जिले से 68, मालकानगिरी जिले से 54, मयूरभंज जिले से 247, नवरंगपुर जिले से 378, नयागड़ जिले से 218, नुआपड़ा जिले से 418, पुरी जिले से 533, रायगड़ा जिले से 200, सम्बलपुर जिले से 426, सोनपुर जिले से 130 तथा स्टेटपुल में 360 लोग संक्रमित हुए हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन 11 लोगों की कोरोना से मौत हुई है, उसमें खुर्दा जिले से सर्वाधिक चार लोग हैं, जबकि सुंदरगढ़ जिले से दो, बौद्ध जिले से एक, कालाहांडी जिले से एक, कोरापुट जिले से एक, पुरी जिले से एक, रायगड़ा जिले से एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 2054 तक पहुंच गई है। 10413 नए मामले को मिलाकर कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या चार लाख 54 हजार 607 तक पहुंच गई है। 11 लोगों की मौत को मिलाकर कोविड से मरने वाले मरीजों की संख्या दो हजार 54 हो गई है। प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 67 हजार 86 तक पहुंच गए हैं। 

chat bot
आपका साथी