प्रेम व त्याग पूर्वक समर्पण ही विनम्रता है: राज्यपाल

मयूरभंज जिला के कुंडा ब्लॉक अंतर्गत घानघेरा पंचायत के एकलव्य आवासीय विद्यालय में राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने छात्रों से विचारों का आदान प्रदान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 09:53 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:32 AM (IST)
प्रेम व त्याग पूर्वक समर्पण ही विनम्रता है: राज्यपाल
प्रेम व त्याग पूर्वक समर्पण ही विनम्रता है: राज्यपाल

जागरण संवाददाता, बालेश्वर : मयूरभंज जिला के कुंडा ब्लॉक अंतर्गत घानघेरा पंचायत के एकलव्य आवासीय विद्यालय में राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल ने छात्रों से विचारों का आदान-प्रदान किया। इस दौरान राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं से प्रश्नोत्तर कार्यक्रम में विनम्रता व विद्या के महत्व पर चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि प्रेम व त्याग पूर्वक समर्पण ही विनम्रता है। राज्यपाल के सवालों का विद्यालय के छात्र रामचरण सोरेन, रामजीत मरांडी, छात्रा उíमला माझी ने संतोषजनक उत्तर दिया। बच्चों के संतोषजनक जवाब देने पर राज्यपाल ने खुशी जाहिर की और बच्चों को 5000 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। इस अवसर पर मयूरभंज के जिलाधीश विनीत भारद्वाज, एसपी. पुरुषोत्तम दास, विद्यालय के अध्यक्ष प्रशांतराय गुरु प्रमुख उपस्थित थे। इससे पूर्व अपने दो दिवसीय दौरे में मयूरभंज पहुंचे राज्यपाल को पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी