भाजपा और बीजद के बीच गुप्त गठबंधन : कांग्रेस

बालेश्वर सदर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने भी पूरी ताकत झोंक दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 06:29 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:09 AM (IST)
भाजपा और बीजद के बीच गुप्त गठबंधन : कांग्रेस
भाजपा और बीजद के बीच गुप्त गठबंधन : कांग्रेस

जागरण संवाददाता, बालेश्वर : बालेश्वर सदर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। काग्रेस के राज्य प्रभारी डा. ए चेल्ला कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक के साथ बालेश्वर का दौरा कर पार्टी प्रत्याशी ममता कुंडू के पक्ष में माहौल बनाया। इस दौरान इन दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा व राज्य की बीजू जनता दल सरकार के बीच कई मुद्दों पर गुप्त समझौता है। कांग्रेस नेताओं ने आम जनता से अनुरोध किया कि वह देश की सबसे पुरानी पार्टी काग्रेस के पक्ष में मतदान कर यहा से काग्रेस उम्मीदवार ममता कुंडू को भारी मतों से विजयी बनाएं। इस दौरान दोनों नेताओं ने जिला अध्यक्ष संजीव गिरी पदमालोचन लेंका, अर्चना नंदी, तुषार कात तपसी के साथ क्षेत्र में घूमकर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

chat bot
आपका साथी