रेनबो ग्रुप के निदेशकों के कई ठिकानों पर सीबीआइ का छापा

रेनबो ग्रुप के निदेशकों और संस्‍थापक के विभिन्‍न ठिकानों पर मंगलवार सुबह नौ बजे से टीम छापेमारी कर रही है। टीम के निदेशकों पर एक साल पहले धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था।

By Deepak PandeyEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 03:10 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 03:13 PM (IST)
रेनबो ग्रुप के निदेशकों के कई ठिकानों पर सीबीआइ का छापा
रेनबो ग्रुप के निदेशकों के कई ठिकानों पर सीबीआइ का छापा
जागरण संवाददाता, झरिया। भौंरा में मंगलवार को रांची सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम ने के रेनबो ग्रुप के निदेशक विशुन रवानी व वरुण रवानी के आवास पर छापेमारी की। सुबह लगभग 9 बजे सीबीआई टीम के अचानक घर पहुंचने पर विशुन व वरुण के परिवार में हड़कंप मच गया। मालूम हो कि रेनबो ग्रुप पर एक साल पहले लोगों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। फिलहाल छापेमारी चल ही ही है। टीम ग्रुप से जुड़े कागजात खंगाल रही है। टीम के सदस्यों ने बताया कि पूरी छानबीन के बाद ही कुुुछ कहा जा सकता है।

भतीजे ने गोली मार कर की थी ग्रुप के संस्‍थापक की हत्‍या: रेनबो ग्रुप के संस्थापक धीरेन रवानी के बैंक मोड़ स्‍थित घर पर भी एक टीम छानबीन में जुटी है। मालूम हो कि रेनबो ग्रुप के संस्थापक धीरेन रवानी की हत्‍या एक वर्ष पूर्व भौरा में उनके भतीजे ने गोली मार कर दी थी। वारदात के बाद आक्रोशित भीड़ ने भतीजे की भी मार डाला था। धीरेेेेन रवानी जेल भी गए थे।

chat bot
आपका साथी