EXCLUSIVE: बॉलीवुड की एक फेमस सिंगर ने किया खुलासा, बोलीं- मेरे साथ भी गलत...!

,me too को लेकर उठे सवालों पर सजना की चर्चित गायिका शिबानी कश्यप ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कहा कि यहां पर नई लड़कियों के साथ ज्यादा परेशानी होती है।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 19 Oct 2018 12:19 PM (IST) Updated:Sat, 20 Oct 2018 09:49 AM (IST)
EXCLUSIVE: बॉलीवुड की एक फेमस सिंगर ने किया खुलासा, बोलीं- मेरे साथ भी गलत...!
EXCLUSIVE: बॉलीवुड की एक फेमस सिंगर ने किया खुलासा, बोलीं- मेरे साथ भी गलत...!

नोएडा [ललित विजय]। बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता द्वारा साथी कलाकर नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद देश में बड़े पैमाने पर #MeToo मूवमेंट शुरू हो गया है। तनुश्री के बाद बड़ी संख्या में महिला कलाकारों व पत्रकारों ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की बात कही है। इस बीच नामी सिंगर शिबानी कश्यप ने बॉलीवुड को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है।

उन्होंने जागरण संवाददाता से बातचीत में कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में लड़कियों के साथ शोषण होना आम बात है। उन्होंने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा- 'मेरे साथ भी गलत करने की चेष्टा की गई थी, लेकिन मैंने तुरंत विरोध कर दिया था।' 

'सजना अा भी जा...' समेत कई फिल्मी गानाें काे अपनी मखमली अावाज दे चुकीं गायिका शिबानी कश्यप भी बॉलीवुड की गंदी गलियां में फंसते-फंसते बच चुकी हैं। अार्मी अधिकारी की बेटी हाेने के कारण वह शुरू से ही शाेषण से लड़ना जानती थीं। इसी कारण उन्हाेंने शाेषण काे प्रयास के स्तर पर ही खत्म कर दिया। वह मी टू काे भारतीय काे अाधुनिकता की तरफ ले जाने वाला अभियान मानती हैं, लेकिन उनका साफ कहना है कि इसका मिस यूज भी हाे रहा है, जिससे बचने के लिए सबूताें के अाधार ही कार्रवाई हाेनी चाहिए।

दबाव बनाने का हथियार बनता जा रहा है मी टू अभियान
मी टू अभियान बहुत अच्छा है। यह भारत के अाधुनिक हाेने का प्रमाण है। हमारे देश में लड़कियां शारीरिक शाेषण चुपचाप बर्दाश्त कर लेती थीं। अब उन्हें एक प्लेटफार्म मिला है। मैं तनू श्री दत्ता काे धन्यवाद देना चाहूंगी, जिन्हाेंने भारतीय लड़कियाें के अंदर हिम्मत दी। लेकिन, मैं साफ ताैर पर कह रही हूं कि मी टू का मिस यूज भी हाेने लगा है। बॉलीवुड में जिन लाेगाें पर अाराेप लग रहे हैं, मैं उनमें से कुछ काे करीब से जानती हूं। कुछ लड़कियां बिल्कुल झूठ बाेल रही हैं। इससे बचना हाेगा। अन्यथा इस अभियान का मकसद खत्म हाे जाएगा। इस अभियान में कार्रवाई करने से पहले सबूताें की मांग हाे। उसकी पड़ताल के बाद ही कार्रवाई हाे।

शुरुआती दौर में हुआ मेरा भी शोषण
शिबानी ने कहा कि बॉलीवुड के अलावा अन्य क्षेत्राें में भी अाराेप लगे हैं। बॉलीवुड में थाेड़ा लड़कियाें के शाेषण का प्रयास ज्यादा हाेता है। प्रारंभिक दाैर में मेरे शाेषण का प्रयास भी हुअा था। मैं अार्मी अधिकारी की बेटी हूं। इस कारण प्रारंभिक दाैर में ही शाेषण के प्रयास काे खत्म कर दिया। एक बार मुझे कार्यक्रम की बुकिंग के लिए मीटिंग करने हाेटल के कमरे में बुलाया गया। यह भी कहा गया कि कमरे में साथ रुकना पड़ेगा। मैंने इस मैसेज काे अपने वकील के पास भेजा। वकील ने नाेटिस भेजा। जिसके बाद मैसेज भेजने वाले ने मुझसे माफी मांगी। बॉलीवुड में नई लड़कियाें के शाेषण का प्रयास ज्यादा हाेता है। उनके साथ जबरदस्ती हाेती है। उनकाे करियर खराब करने की धमकी दी जाती है। इस कारण वह कई बार चुप रह जाती हैं।

नई लड़कियों के साथ ज्यादा परेशानी

'सजना' की चर्चित गायिका शिबानी कश्यप ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कहा कि यहां पर नई लड़कियों के साथ ज्यादा परेशानी होती है। उन्होंने नए कलाकार लड़कियों को सलाह दी है कि उन्हें 'न' कहना भी आना चाहिए। हालांकि, कई बार लड़कियों को डराया भी जाता है। लड़कियाें काे न करने की अादत डालनी चाहिए। तभी शाेषण से बच सकती है। कभी भी करियर के लिए समझाैता न करें। सफलता काम से मिलती है। कई बारे लड़कियां ग्लैमर के चक्कर में फंस भी जाती हैं। इससे बचना हाेगा।

मी टू को लेकर संजीदा हो सरकार
नामी गायिका ने कहा कि सरकारों को मी टू की सत्यता जानने पर भी जोर देना चाहिए। इतना ही नहीं, आरोपितों के खिलाफ उचित कार्रवाई भी करनी चाहिए। गौरतलब है कि मीटू अब एक बड़ी मुहिम बन चुकी है। इसमें कई दिग्गज नामों पर आरोप लगे है। नाना पाटेकर के अलावा टीवी के मशहूर कलाकार आलोक नाथ और पत्रकार मंत्री एमजे अकबर जैसे नाम भी सामने आए। 

जानिये- #MeToo के बारे में
गौरतलब है कि #MeToo अभियान की शुरुआत तकरीबन 12 वर्ष पहले हुई थी। फिर लसोशल मीडिया पर यह अभियान ठीक एक साल पहले यानी अक्टूबर 2017 में वायरल हुआ। दरअसल, यह अभियान यौन शोषण का शिकार हुई महिलाओं की मदद के लिए शुरू हुआ था। 12 वर्ष पहले वर्ष, 2006 में अमेरिकी सिविल राइट एक्टिविस्ट तराना बर्क ने #MeToo अभियान की शुरुआत की थी। बता दें कि तराना बर्क खुद भी पीड़िता हैं। उनका बचपन से लेकर बड़े होने तक तीन बार यौन शोषण हो चुका है।

लोगों को यह जानकर ताज्जुब होगा कि मायस्पेस सोशल नेटवर्क में तराना बर्क के इन दो शब्दों (MeToo) ने एक आंदोलन का रूप ले लिया। इसके यह आंदोलन दुनियाभर में फैल चुका है। 

तनुश्री के आरोपों से भारत में हुई शुरुआत
कई देशों के बाद भारत में सोशल मीडिया पर #MeToo अभियान पिछले दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की तरफ से लगाए गए आरोपों के बाद शुरू हुआ। तनुश्री दत्ता के मुताबिक, साल 2008 में आई फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के लिए उन्हें एक आइटम नंबर शूट करना था। तनुश्री का आरोप है कि शूट के बीच में नाना उनके नजदीक आए और उन्होंने उन्हें गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। तनुश्री ने कोरियॉग्रफर गणेश आचार्य पर भी नाना का साथ देने का आरोप लगाया। यह आरोप लगाने के काफी दिनों बाद तनुश्री ने दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

#MeToo के चपेट में कई सेलेब्रिटी

1. नाना पाटेकर (एक्टर)

2. गणेश आचार्य (नृत्य निर्देशक)

3. विकास बहल (निर्देशक)

4. चेतन भगत (लेखक)

5. रजत कपूर (एक्टर)

6. कैलाश खेर (सिंगर)

7. आलोक नाथ (एक्टर)

8. एम जे अकबर  (नेता)

9. फिरोज खान (नेता)

यह भी पढ़ेंः KBC: यूपी की रिचा ने अमिताभ के सामने शादी को लेकर कही ऐसी बात... चौंक पड़े लोग

यह भी पढ़ेंः कम खर्च में जारी रहेगा एसी ट्रेनों का सफर, रेलवे ने गरीब रथ ट्रेनों पर लिया अहम निर्णय

यह भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर ई-मेल से मिली जान से मारने की धमकी

chat bot
आपका साथी