चीन में खुल गया विश्व का पहला पांच सितारा अंडरग्राउंड होटल

चीन में एक अनोखा पांच सितारा होटल खुला है जो जमीन के अंदर एक गढ्ढे में बनाया गया है।

By Molly SethEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 02:03 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 02:03 PM (IST)
चीन में खुल गया विश्व का पहला पांच सितारा अंडरग्राउंड होटल
चीन में खुल गया विश्व का पहला पांच सितारा अंडरग्राउंड होटल

12 साल के बाद पूरा हुआ निर्माण 

कानपुर एजेंसी। चीन के शंघार्इ के सोंगजियांग क्षेत्र में एक एेसे होटल का निर्माण हुआ है जो जमीन के अंदर है। लगभग 12 साल में बन कर तैयार हुआ ये होटल अब लोगों के लिए खोल दिया गया है। ये एक 18 मंजिला होटल है जिसकी अधिकांश मंजिलें जमीन के नीचे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह दुनिया का पहला ऐसा होटल है जो जमीन के अंदर बना है। शंघाई के इस होटल को बनाने में 5000 आर्किटेक्ट, इंजीनियर आैर मजदूरों को जुटना पड़ा आैर करीब 2000 करोड़ रुपये का खर्च आया।  

खाली गढ्ढे का इस्तेमाल 

88 मीटर गहरे इस इंटरकाॅटिनेंटल शंघाई वंडरलैंड होटल को शिमाओ क्वैरी होटल के नाम से भी पहचाना जायेगा। इस होटल के सबसे मंहगे सुइट में ठहरने के लिए एक रात का किराया करीब 14,000 डाॅलर बताया जा रहा है। जो लगभग 998690 भारतीय रुपये के बराबर होता है। होटल को ब्रिटिश आर्किटेक्ट मार्टिन जोकमैन ने डिजाइन किया है। होटल निर्माण जिस जगह हुआ है वो पहले एक बड़ा खाली गढ्ढा था। होटल की सिर्फ पहली दो मंजिलें ही सतह के  ऊपर हैं। जबकि सबसे नीचे की जो दो मंजिले पूरी तरह झील में डूबी हुर्इ हैं उसमें रहने वाले लोगों को एक विशाल पांच सितारा एक्वेरियम में रहने का अहसास होगा। होटल में 336 कमरे आैर रेस्त्रां मौजूद हैं साथ ही यहां रॉक क्लाइंबिंग आैर बंजी जंपिंग सहित कर्इ सुविधाएं मेहमानों को उपलब्ध करार्इ जायेंगी। 

chat bot
आपका साथी