जानते हैं एेसे कोबरा के बारे में जो एक स्टोर का सिक्योरिटी गार्ड बना!

ये कोर्इ मजाक की बात नहीं है आप सचमुच हम आपको बताने जा रहे है एक एेसे कोबरा सांप के बारे में जिसे लंदन के एक स्टोर में कीमती सैंडल की चौकीदारी सौंपी गर्इ।

By Molly SethEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 01:37 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 10:26 AM (IST)
जानते हैं एेसे कोबरा के बारे में जो एक स्टोर का सिक्योरिटी गार्ड बना!
जानते हैं एेसे कोबरा के बारे में जो एक स्टोर का सिक्योरिटी गार्ड बना!

लंदन में है ये शानदार स्टोर 

लंदन में एक मशहूर स्टोर है हारोड्स जिसने हाल ही में एक अपने इतिहास से जुड़ी एक डाॅक्युमेंट्री जारी की है। स्टोर बेहद पुराना आैर चर्चित तो है ही इस डाॅक्युमेंट्री के बाद आैर भी खास बन गया है। वजह है इसमें दिखाया गया एक अजीबो गरीब चौकीदार जो इंसान नहीं एक कोबरा सांप है। इस फिल्म के मुताबिक 2007 में इस स्टोर में एक बेहद कीमती रत्नों जड़ी सैंडल लार्इ गर्इ थी। इस सैंडल में बहुमूल्य रूबी स्टोन लगे थे। इसे सुरक्षित रखना किसी चुनौती से कम नहीं था आैर एेसे में उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी खतरनाक कोबरा सांप को सौंप दी गर्इ।   

सबसे बहुमूल्य

वैसे तो स्टोर में एक से बढ़ कर एक कीमती वस्तुयें मौजूद थीं पर वहां के पुराने स्टाफ की मानें तो उस समय सबसे बहुमूल्य यही सैंडल थे। एक अनुमान के अनुसार इस सैंडल की कीमत 5 लाख पाउंड यानी करीब 4.70 करोड़ रुपये आंकी गर्इ थी। एेसे में उनकी सुरक्षा बेहद चुनौती भरा था आैर इस कोबरा के चलते वो आज तक सुरक्षित ही बतार्इ जा रही है।  

आैर भी रही हैं स्टोर की खासियतें 

वैसे इस सैंडल के अलावा भी कई महंगी वस्तुएं हमेशा ही स्टोर में उपलब्ध रही हैं, जिन्हें खरीदने लोग वहां आते रहते हैं। डाॅक्युमेंट्री के मुताबिक ये स्टोर 150 साल से भी ज्यादा है। इसके अलावा भी इसकी कर्इ खासियतें हैं। जैसे 1898 में यहां एस्केलेटर यानि स्वचालित सीढ़ियां लाई गई थीं। तब उनका प्रयोग ब्रिटेन में पहली शुरू किया गया था। इस वजह से कर्इ ग्राहक इन पर चढ़ते वक्त अक्सर तनाव में आ जाते थे। एेसे में उन्हें सहज रखने के लिए पुरुषों को एक गिलास ब्रैंडी सर्व की जाती थी और महिलाओं को बेहोशी से बचाने के लिए नमक सुंघाने के लिए दिया जाता था।  

राॅयल कस्टमर भी आते रहे हैं

अमीरों के बीच बेहद मशहूर लंदन के इस स्टोर की शुरुआत 1849 में हुई थी। अब इसके पूरे इंग्लैंड में 330 रिटेल स्टोर हैं, आैर 12 हजार से भी ज्यादा कर्मचारी इसमें काम करते हैं। अनुमान है कि प्रति वर्ष करीब डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग यहां शाॅपिंग के लिए आते हैं। यहां की एक खासियत बच्चों के लिए अलग से बना एक विशाल सेक्शन है, जिसमें दुनियाभर से आये खिलौनों का संग्रह होता है। बताते हैं कि जब प्रिंस विलियम्स और हैरी बच्चे थे तो वे भी यहां वीडियो गेम के लिए आया करते थे।  

chat bot
आपका साथी