Sawan 2021: मंदिर में शिवलिंग से लिपटे दिखे शेषनाग, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

Sawan 2021 सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसे देख आप कह उठेंगे OMG। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक मंदिर में शिव जी की प्रतिमा के ऊपर नागदेव विराजमान हैं। यह नाग लगभग 5 फुट लंबा हो सकता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Thu, 30 Apr 2020 02:38 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 02:32 PM (IST)
Sawan 2021: मंदिर में शिवलिंग से लिपटे दिखे शेषनाग, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
जब स्वर्ग और पृथ्वी एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं तो ऐसा दुर्लभ नजारा देखने को मिलता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sawan 2021: सावन का महीना शिवजी को समर्पित होता है। यह महीना शिवजी को अति प्रिय है। धार्मिक मान्यता है कि सावन महीने में शिवजी की पूजा करने से व्रती की सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती है। इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप कह उठेंगे OMG। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक मंदिर में शिव जी की प्रतिमा के ऊपर नागदेव फन फैलाकर विराजमान हैं। यह नाग लगभग 5 फुट लंबा हो सकता है। इस वीडियो को स्थानीय लोगों ने मोबाइल के जरिए रिकॉर्ड कर शेयर की है।

When heaven & earth meets🙏

One of the biggest that I have come across.Can anyone explain why does this happen? pic.twitter.com/6MYrPg2lkV

— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) April 30, 2020

इस वीडियो को सुशांत नंदा ने शेयर की है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- जब स्वर्ग और पृथ्वी एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं तो ऐसा दुर्लभ नजारा देखने को मिलता है। मेरी ज़िंदगी में यह सबसे बड़ा पल है। क्या कोई मुझे समझा सकता है कि ऐसा क्यों होता है?

वीडियो को 11 हजार लोग देख चुके हैं

सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 78 हजार से अधिक बार देखा गया है और लगभग 7 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं,  2 हजार से अधिक लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। जबकि, सैकड़ों लोगों ने कमेंट कर आश्चर्य प्रकट किया है, कुछ लोगों ने नाग पंचमी और सावन की शुभकामनाएं दी हैं।

पुष्परणी ने ॐ नमः शिवाय लिखा है

एक यूज़र सत्या ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि एक मंदिर में कुछ पुजारी मिलकर शिवलिंग की पूजा कर रहे हैं और शिवलिंग पर नागदेव विराजमान हैं। एक अन्य यूज़र पुष्परणी ने ॐ नमः शिवाय लिखा है। एक और अन्य यूज़र रामचंद्र ने हर हर महादेव ! हरि हरि बोल लिखा है। हालांकि, यह वीडियो पुरानी है।

chat bot
आपका साथी