चोर ने महिला से पर्स छीनने की कोशिश की, तो स्ट्रीट डॉग ने ऐसे सिखाया सबक

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-इस स्ट्रीट डॉग को किस नाम से पुकारेंगे। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख बार देखा गया है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Thu, 24 Dec 2020 02:24 PM (IST) Updated:Thu, 24 Dec 2020 02:24 PM (IST)
चोर ने महिला से पर्स छीनने की कोशिश की, तो स्ट्रीट डॉग ने ऐसे सिखाया सबक
स्ट्रीट डॉग ने राहगीर की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप  हैरान हो जाएंगे। इससे पहले भी डॉगी की वफ़ादारी के किस्से सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। हालांकि, इस वीडियो में स्ट्रीट डॉग ने राहगीर की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक महिला बाजार से घर लौट रही है। तभी एक चोर की नजर उस पर पड़ जाती है और वह उसका पीछा करने लगता है।

What you will call this stray dog... pic.twitter.com/o8HiDzEIWE— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) December 17, 2020

जबकि, महिला चोर से बेपरवाह होकर अपने घर जा रही होती है। उस समय स्ट्रीट डॉग चोर की मंशा को समझ जाता है और वह चोर के पीछे हो लेता है। तभी चोर महिला से थैली लेकर भागने की कोशिश करता है कि स्ट्रीट डॉग चोर पर हमला कर देता है। इसके बाद वह चोर थैली छोड़कर जान बचाकर भागता है। स्ट्रीट डॉग जब तक चोर को भगा नहीं देता है। तब तक उसका पीछा करता है। वहीं, चोर जान बचाने के क्रम में घायल भी हो जाता है। जबकि, महिला स्ट्रीट डॉग की वफ़ादारी और बहादुरी से बेहद प्रसन्न हो जाती है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-इस स्ट्रीट डॉग को किस नाम से पुकारेंगे। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख बार देखा गया है। वहीं, 5 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट किया है, जिसमें उन्होंने स्ट्रीट डॉग की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है-बहादुर बुलाएं और उसे सम्मानित करें। एक अन्य यजूर ने लिखा है-आप उसे स्ट्रीट नहीं कह सकते हैं, क्योंकि वह Sniffer डॉग है।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।

chat bot
आपका साथी